
WTC Final: कीवी कप्तान के बिछाए जाल में ऐसे फंसी विराट ब्रिगेड
AajTak
लंबे कद के तेज गेंदबाज काइल जेमिसन ने अपने 8वें टेस्ट मैच में कमाल की गेंदबाजी कर टीम इंडिया को बैकफुट पर धकेल दिया. जेमिसन ने 5वीं बार पारी में 5 विकेट लेकर साउथैम्पटन में सनसनी मचाई.
लंबे कद के तेज गेंदबाज काइल जेमिसन ने अपने 8वें टेस्ट मैच में कमाल की गेंदबाजी कर टीम इंडिया को बैकफुट पर धकेल दिया. 6'8" लंबे जेमिसन ने 5वीं बार पारी में 5 विकेट लेकर साउथैम्पटन में सनसनी मचाई. न्यूजीलैंड ने विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) फाइनल के तीसरे दिन टीम इंडिया को 217 रनों पर समेट दिया. (Photo- PTI) भारत ने रविवार को 3 विकेट पर 146 रनों से आगे खेलना शुरू किया, लेकिन 71 रनों के अंदर बाकी बचे सातों विकेट गंवा दिए. इसका श्रेय न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज और कप्तान केन विलियमसन को जाता है, जिन्होंने भारतीय बल्लेबाजों विशेषकर कप्तान विराट कोहली (132 गेंदों पर 44 रन) और उपकप्तान अजिंक्य रहाणे (117 गेंदों पर 49 रन) के लिए अच्छी तरह से जाल बिछाया. जेमिसन ने 31 रन देकर 5 विकेट झटके, जबकि नील वैगनर (40 रन देकर दो), ट्रेंट बोल्ट (47 रन देकर दो) और टिम साउदी (64 रन देकर एक) ने बाकी 5 विकेट निकाले. कीवी गेंदबाजों ने कोहली के लिए लगातार ऑफ स्टंप से बाहर गेंदबाजी करके उनकी एकाग्रता की परीक्षा ली, जबकि रहाणे को उन्हें शॉर्ट पिच गेंदें करके उन्हें पुल शॉट खेलने के लिए ललचाया. इस बीच विलियमसन ने गेंदबाजी में लगातार बदलाव भारतीयों को किसी भी गेंदबाज को समझने का अवसर नहीं दिया.More Related News

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












