
World Test Championship Points Table 2022: WTC प्वाइंट टेबल में 5वें नंबर पर भारत, रोहित शर्मा के टेस्ट कप्तान बनते ही बढ़ी टेंशन!
AajTak
साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट खत्म होने के बाद प्वाइंट टेबल में बदलाव हुआ है. टीम इंडिया के लिए फाइनल की राह मुश्किल होने लगी है.
न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका ने शानदार खेल दिखाते हुए मेजबान न्यूजीलैंड को मात दे दी. दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को सिर्फ 227 पर ऑलआउट किया और एक बड़े अंतर जीत दर्ज की. मैच के खत्म होने के बाद आईसीसी की टेस्ट चैम्पियनशिप प्वाइंट टेबल में भी बड़ा बदलाव हुआ है, जो टीम इंडिया के लिए भी अहम है. इस मैच में जीत दर्ज करने के बाद अब दक्षिण अफ्रीका प्वाइंट टेबल में चौथे नंबर पर पहुंच गया है. दक्षिण अफ्रीका के कुल 36 प्वाइंट है, जबकि उसका जीत प्रतिशत 40 है. जबकि मैच गंवाने के बाद न्यूजीलैंड की टीम प्वाइंट टेबल में छठे नंबर पर है.

मुंबई में IPL 2026 से पहले सभी 10 टीमों के कप्तान एक साथ जुटे और पारंपरिक कैप्टंस फोटो सेशन (Captain’s Photo Session) में हिस्सा लिया. यह फोटोशूट हर साल टूर्नामेंट के आधिकारिक आगाज से पहले होता है. इस इवेंट के साथ IPL 2026 की काउंटडाउन तेज हो गई है और फैन्स में नए सीजन को लेकर उत्साह चरम पर पहुंच गया है.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को चैम्पियन बनाने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर इन दिनों अपने परिवार के साथ Singapore में छुट्टियां मना रहे हैं. लंबे और दबाव भरे टूर्नामेंट के बाद यह ब्रेक उनके लिए खास है, जहां वह क्रिकेट से दूर सुकून के पल बिता रहे हैं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका रिलैक्स और खुशहाल अंदाज़ साफ नजर आ रहा है.











