
World Exclusive: पुतिन ने बताया- KGB, CIA या मोसाद में से कौन है बेस्ट, सोवियत संघ के एकीकरण के सवाल पर बोले- कतई नहीं
AajTak
आजतक की मैनेजिंग एडिटर अंजना ओम कश्यप और इंडिया टुडे की फॉरेन अफेयर्स एडिटर गीता मोहन से खास बातचीत की. आज तक को दिए वर्ल्ड एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में पुतिन से जब खुफिया एजेंसियों की कार्यशैली और खासकर उनके ‘KGB कनेक्शन’ पर बात की गई, तो जानें उन्होंने कैसे जवाब दिया?
Putin Exclusive Interview: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत पहुंच चुके हैं. पूरी दुनिया की निगाहें उनके भारत दौर पर लगी हैं. भारत आने से ठीक पहले पुतिन ने रूस की राजधानी मॉस्को के क्रेमलिन में आजतक की मैनेजिंग एडिटर अंजना ओम कश्यप और इंडिया टुडे की फॉरेन अफेयर्स एडिटर गीता मोहन से खास बातचीत की. आज तक को दिए वर्ल्ड एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में पुतिन से जब खुफिया एजेंसियों की कार्यशैली और खासकर उनके ‘KGB कनेक्शन’ पर बात की गई, तो उन्होंने हल्की मुस्कान के साथ अपना जवाब दिया. चलिए जानते हैं पुतिन ने अपनी एजेंसी KGB का ज़िक्र आते ही क्या कहा?
गीता- भू-राजनीति की बात तो हो गई. अब कुछ बात आपकी भी कर लेते हैं. आपका KGB से पुराना नाता रहा है, आज आप विश्व की खुफिया एजेंसियों को कैसे रेट करते हैं? आप किस एजेंसी को बेहतर मानते हैं, मुझे पता है आप रूस की एजेंसी कहेंगे लेकिन आपके हिसाब से दूसरी सबसे श्रेष्ठ एजेंसी कौन है, CIA कैसी है?
पुतिन- देखिए विश्व में कई शक्तिशाली खुफिया एजेंसियां हैं, CIA, हमारी एजेंसी KGB, सोवियत रूस की खुफिया एजेंसी, इजरायल की मोसाद... दुनिया के कई देश हैं, मुझे लगता है कि ये सही नहीं है कि मैं एजेंसियों की क्षमता का मूल्यांकन करूं, लेकिन मैं अपनी एजेंसी KGB के काम से खुश हूं.
अंजना- हम खुफिया एजेंसी के एजेंट के तौर पर आपके करियर के बारे में जानना चाहते हैं, जर्मनी, पिट्सबर्ग और फिर मॉस्को में अपने काम किया, आज जो शख्स यहां बैठा है उसके पीछे कौन है?
पुतिन- मेरा परिवार. जिस परिवार में मेरा जन्म हुआ, जिनके बीच मैं पला बढ़ा, मुझे लगता है कि इन सबने मिलकर मुझे वो बनाया है जो मैं आज हूं. और जो आपने मेरे खुफिया एजेंट करियर के बारे में कहा, वहां सख्त अनुशासन रहता है, आपको अपनी मातृभूमि की रक्षा करनी है और यही हर खुफिया एजेंट का उद्देश्य होता है. हालांकि मैं उस दौर को कई साल पहले पीछे छोड़ आया हूं.
सोवियत संघ को लेकर क्या बोले पुतिन?

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






