
WhatsApp ने iOS यूजर्स के लिए जारी किए ये दो नए फीचर्स, जानें इनके बारे में
AajTak
WhatsApp ने iOS यूजर्स के लिए दो नए फीचर्स जारी किए हैं. लेटेस्ट अपडेट के जरिए अब यूजर्स लार्ज इमेज और वीडियो प्रीव्यूज देख पाएंगे. इस नए अपडेट से डिसअपीयरिंग मैसेज फीचर भी इंप्रूव हुआ है.
WhatsApp ने iOS यूजर्स के लिए दो नए फीचर्स जारी किए हैं. लेटेस्ट अपडेट के जरिए अब यूजर्स लार्ज इमेज और वीडियो प्रीव्यूज देख पाएंगे. इस नए अपडेट से डिसअपीयरिंग मैसेज फीचर भी इंप्रूव हुआ है. यूजर्स को ये फीचर्स WhatsApp के लेटेस्ट 2.21.71 iOS वर्जन में मिलेंगे. ये अपडेट ऐपल के ऐप स्टोर पर उपलब्ध हो गया है. अगर अपडेट आपको नजर नहीं आ रहा है तो ये आपको आने वाले दिनों में मिल जाएगा. WhatsApp ने प्लेटफॉर्म पर शेयर किए जाने वाले फोटोज और वीडियोज को व्यू करना आसान बना दिया है. अब यूजर्स बिना क्लिक किए फुल और वीडियो चेक कर पाएंगे. इमेज या वीडियो शेयर करने के बाद अब आपको प्रीव्यू अभी दिखाई देने वाले छोटे स्क्वायर की जगह काफी बड़ा दिखाई देगा. इस फीचर का वॉट्सऐप के एंड्रॉयड वर्जन में आना बाकी है. उम्मीद है कि कंपनी इसे जल्द ही एंड्रॉयड यूजर्स के लिए भी जारी कर सकती है.More Related News

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.












