
WhatsApp के जरिए समन तामील करने पर कोर्ट ने पुलिस को लगाई फटकार, जानें क्या है नियम
AajTak
दिल्ली की एक अदालत ने वाट्सएप के जरिए समन की तामील करने पर पुलिस को फटकार लगाई है. कोर्ट ने कहा कि गवाह को उसके घर जाकर उसे समन देने की बजाय उसे वाट्सएप पर भेज दिया जाता है. इस मामले में जज ने डीसीपी को उचित कार्रवाई करने के लिए कहा है.
दिल्ली की एक अदालत ने वाट्सएप के जरिए समन की तामील करने पर पुलिस को फटकार लगाई है. कोर्ट ने इस मामले में उचित कार्रवाई करने के लिए पश्चिमी जिले के डीसीपी को नोटिस भेजा है. एडिशनल सेशंस जज हेमराज पंजाबी बाग पुलिस स्टेशन में दर्ज हत्या के एक मामले की सुनवाई कर रहे थे, जो सबूत पेश करने के स्तर पर था.
कोर्ट ने जब देखा कि अभियोजन पक्ष का एक गवाह अनुपस्थित था और उसने बार-बार कॉल का जवाब नहीं दिया. जस्टिस ने कहा कि दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने पिछले साल फरवरी में गवाहों को समन तामील करने के संबंध में एक स्थायी आदेश जारी किया था. कोर्ट ने एक अन्य मामले में यह भी कहा कि पश्चिमी जिले के डीसीपी से एक पत्र मिला था, जिसमें कहा गया था कि वाट्सएप पर समन भेजने के लिए दिल्ली पुलिस की ओर से कोई सर्कुलर नहीं है.
न्यायाधीश ने कहा, "इससे पहले भी, इस अदालत ने कई मामलों में देखा है कि गवाहों को पुलिस अधिकारियों द्वारा वाट्सएप पर भेजा जा रहा है."
उन्होंने कहा, "पुलिस अधिकारी अभी भी केवल वाट्सएप पर गवाहों को समन भेज रहे हैं. वे गवाहों के घर जाने की जहमत नहीं उठा रहे हैं, जबकि पुलिस अधिकारी गवाह के घर जाने का एक बार भी प्रयास नहीं कर रहे हैं बल्कि उन्हें कम से कम तीन बार जाना चाहिए."
डीसीपी को कार्रवाई करने का निर्देश
अदालत ने कहा कि केस की सुनवाई के दौरान कहा कि संबंधित हेड कांस्टेबल ने समन तामील करने के लिए कोई प्रयास नहीं किया. जबकि इंस्पेक्टर ने इस मामले में रिपोर्ट को आगे बढ़ा दिया, जोकि दिमाग की कमी को दिखाता है. इसको लेकर कोर्ट ने पश्चिमी जिले के डीसीपी को उचित कार्रवाई करने का आदेश दिया.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.









