
जींस-टीशर्ट पर बैन, सोशल मीडिया पर सख्ती... हिमाचल प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों के लिए 'ड्रेस कोड' लागू,
AajTak
हिमाचल प्रदेश सरकार ने सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए नया ड्रेस कोड लागू किया है. इसमें ऑफिस में फॉर्मल और शालीन पोशाक अनिवार्य की गई है और जीन्स व टी-शर्ट पर पूरी तरह रोक लगाई गई है. साथ ही सोशल मीडिया पर बिना अनुमति सरकारी नीतियों पर टिप्पणी और आधिकारिक जानकारी साझा करना मना किया गया है.
हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए नया ड्रेस कोड लागू किया है. इसके तहत ऑफिस और कोर्ट में फॉर्मल और शालीन कपड़े पहनना अनिवार्य है. जीन्स और टी-शर्ट को पूरी तरह से बैन किया गया है. सरकारी कर्मचारियों को पेशेवर और साफ-सुथरे लुक के साथ ऑफिस में मौजूद रहने का निर्देश दिया गया है.
पुरुष कर्मचारियों के लिए शर्ट और ट्राउजर या कॉलर्ड शर्ट के साथ पैंट पहनना जरूरी है. साथ ही सही जूते पहनने होंगे. महिला कर्मचारियों को साड़ी, फॉर्मल सूट, सलवार-कुर्ता, चूड़दार या दुपट्टे के साथ उपयुक्त जूते पहनने की सलाह दी गई है. सरकारी आदेश में कहा गया है कि यह निर्देश पहले 2017 में दिए जा चुके थे, लेकिन कई कर्मचारी अब तक इसका पालन नहीं कर रहे थे.
जीन्स और टी-शर्ट पर पूरी तरह रोक
साथ ही सरकार ने सोशल मीडिया पर कर्मचारियों के व्यवहार को लेकर नई गाइडलाइन भी जारी की है. कर्मचारियों को बिना अनुमति सरकारी नीतियों पर टिप्पणी करने और आधिकारिक जानकारी साझा करने से रोक दिया गया है. राजनीतिक या धार्मिक विचार व्यक्त करना भी पब्लिक फोरम या सोशल मीडिया पर बिना अनुमति मना है.
सोशल मीडिया के इस्तेमाल को लेकर निर्देश
सरकार ने स्पष्ट किया है कि किसी भी सार्वजनिक बयान या राय से सरकारी नीतियों की आलोचना या सरकारों के बीच संबंधों पर असर पड़ सकता है. इसके लिए विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि वो नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें. किसी भी उल्लंघन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है, जो उल्लंघन की गंभीरता के आधार पर तय की जाएगी. यह नया निर्देश सरकारी कर्मचारियों के पेशेवर आचरण और सरकारी सेवा की गरिमा बनाए रखने के उद्देश्य से लागू किया गया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.







