
एम्स में कैडर रिव्यू को लेकर कर्मचारियों का प्रदर्शन, 20 मार्च तक अल्टीमेटम, नहीं मानी मांग तो भूख हड़ताल
AajTak
एम्स के अधिकारी और कर्मचारी 15 मार्च से कैडर रिव्यू की मांग को लेकर लंच टाइम में प्रदर्शन कर रहे हैं. उनका कहना है कि 13000 कर्मचारी इससे प्रभावित हैं और फाइल स्वास्थ्य मंत्रालय में लंबित है. 20 मार्च तक मांग पूरी नहीं होने पर भूख हड़ताल की चेतावनी दी गई है.
देश के सबसे बड़े अस्पताल एम्स में अधिकारी और कर्मचारी 15 मार्च से कैडर रिव्यू की मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं. यह प्रदर्शन संकेतिक रूप से किया जा रहा है, जिसमें कर्मचारी अपने लंच टाइम पर एकत्र होकर अपनी मांग रखते हैं. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि इस विरोध का अस्पताल की सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ रहा है. इलाज की प्रक्रिया पूरी तरह से सामान्य तरीके से चल रही है और मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है.
कर्मचारियों के अनुसार, करीब 13000 लोग कैडर रिव्यू के कारण प्रभावित हो रहे हैं. उनका दावा है कि प्रशासन की ओर से सभी जरूरी कागजी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है, लेकिन फाइल लंबे समय से स्वास्थ्य मंत्रालय में लंबित पड़ी है.
स्वास्थ्य मंत्रालय में लंबित बताई जा रही है फाइल
प्रदर्शन में शामिल कर्मचारियों का आरोप है कि कई दशकों से कैडर रिव्यू नहीं हुआ है. इसके कारण अधिकारियों और कर्मचारियों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. लंबे समय से इंतजार के बाद अब सभी लोग अपनी मांग को लेकर एकजुट हो गए हैं. प्रदर्शनकारियों ने साफ कहा है कि अगर 20 मार्च तक उनकी मांग पूरी नहीं की गई, तो वे अपने आंदोलन को और तेज करेंगे. कई कर्मचारी भूख हड़ताल पर जाने की भी तैयारी कर रहे हैं.
अस्पताल की सेवाओं पर प्रदर्शन का कोई असर नहीं
इस प्रदर्शन में एम्स के विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं. इनकी संख्या हजारों में बताई जा रही है. सभी का कहना है कि कैडर रिव्यू लागू होना उनके लिए जरूरी है. अब देखने वाली बात होगी कि सरकार और स्वास्थ्य मंत्रालय इस मामले में क्या निर्णय लेते हैं. क्या कर्मचारियों की मांग पूरी होगी या प्रदर्शन और बड़ा रूप लेगा, यह आने वाले समय में साफ होगा.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









