
उपभोक्ता शिकायतों के निपटारे में आंध्र प्रदेश नंबर-1, तेलंगाना सबसे पीछे: रिपोर्ट
AajTak
इंडिया जस्टिस रिपोर्ट के अनुसार, आंध्र प्रदेश उपभोक्ता शिकायतों के समाधान में शीर्ष स्थान पर है जबकि तेलंगाना सबसे नीचे है. रिपोर्ट के मुताबिक, बीमा, बैंकिंग और आवास से जुड़ी शिकायतें ज्यादा हैं. 2025 तक कई राज्यों में उपभोक्ता आयोगों के अध्यक्ष पद खाली हैं और कई मामले लटके हुए हैं.
उपभोक्ताओं की शिकायतों के जल्द, सटीक और संतोषजनक हल में आंध्र प्रदेश पहले नंबर पर रहा. वहीं, इस मामले में तेलंगाना सबसे पीछे रहा. इंडिया जस्टिस रिपोर्ट की लेटेस्ट रिपोर्ट में ये खुलासा हुआ है.
इस रिपोर्ट के मुताबिक छोटे राज्यों में मेघालय अव्वल और हिंसाग्रस्त मणिपुर सबसे नीचे रहा. सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस संजय किशन कौल के हाथों जारी हुई इस रिपोर्ट के मुताबिक ज्यादातर उपभोक्ताओं की शिकायत बीमा, बैंकिंग और आवास से जुड़ी रहीं.
राज्य के उपभोक्ता आयोगों में औसतन 35 फीसदी मामले और शिकायतें तीन साल से ज्यादा समय से लटकी हैं. रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि 2025 में राज्य उपभोक्ता आयोगों में अध्यक्ष और सदस्यों के आधे से ज्यादा पद अरसे से खाली ही पड़े हैं.
इस रिपोर्ट की मानें तो 20 में से 10 राज्य उपभोक्ता आयोगों में 2021 से 25 के बीच सभी पांच सालों में अध्यक्ष पद पर नियुक्ति रही. राष्ट्रीय तौर पर केस निपटान दर 2020 में 50% से बढ़कर 2023 में 108% और 2024 में 98% रही. वहीं, 19 में से 16 राज्य आयोगों ने अध्यक्ष या सदस्यों के पद पर एक महिला होने के कानून का पालन किया.
यह भी पढ़ें: उपभोक्ताओं को खरीदे गए प्रोडक्ट पर राइट टू रिपेयर सेवाओं का अधिकार मिले, केंद्र ने कंपनियों को दिए निर्देश
21 राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोगों SCDRCs में 2021-22 से 2024-25 के बीच बजट आवंटन 52% बढ़कर 201.9 करोड़ रुपए हो गया. सुधार की जरूरत वाले क्षेत्रों को लेकर रिपोर्ट कहती है कि 2025 में देश भर के 775 जिलों के लिए सिर्फ 685 जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग मौजूद थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.








