
WFI विवाद के बीच पहलवानों का बड़ा फैसला, विनेश-बजरंग समेत 8 खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट से वापस लिया नाम
AajTak
भारतीय कुश्ती महासंघ और पहलवानों के बीच शुरू हुआ संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा है. विनेश फोगाट, ओलंपिक रजत पदक विजेता रवि कुमार दहिया, कांस्य पदक विजेता बजरंग पूनिया समेत 8 पहलवानों ने ज़ाग्रेब ओपन से अपना नाम वापस ले लिया है. खिलाड़ियों ने इसके पीछे ये तर्क दिया है कि वह रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के विरोध के बाद इस टूर्नामेंट के लिए 100 प्रतिशत तैयार नहीं थे.
भारतीय कुश्ती महासंघ और पहलवानों के बीच शुरू हुआ विवाद बढ़ता ही जा रहा है. क्योंकि विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया समेत 8 पहलवानों ने 1 से 5 फरवरी के बीच होने वाले जाग्रेब ओपन से अपना नाम वापस ले लिया है. ये फैसला लेते हुए रेसलर्स ने कहा कि वह इस प्रतियोगिता के लिए खुद को तैयार महसूस नहीं कर रहे हैं, जबकि अंजू चोट के कारण टूर्नामेंट से हट गई हैं.
मैरी कॉम की अध्यक्षता वाली नवनियुक्त निगरानी समिति ने हाल ही में क्रोएशिया की राजधानी में 1 फरवरी से शुरू होने वाली UWW रैंकिंग सीरीज इवेंट के लिए 36 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा की थी.
एजेंसी के मुताबिक पहलवानों ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर अपने तीन दिन के विरोध प्रदर्शन के दौरान कहा था कि वे तब तक किसी भी राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेंगे, जब तक कि भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) को भंग नहीं किया जाता. इसके साथ ही उन्होंने WFI के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर गंभीर आरोप लगाए थे. साथ ही उन्हें बर्खास्त करने की मांग की थी.
इन खिलाड़ियों ने वापस लिया नाम
टोक्यो ओलंपिक के रजत पदक विजेता रवि दहिया (57 किग्रा), विश्व चैंपियनशिप के पदक विजेता दीपक पूनिया (86 किग्रा), अंशु मलिक (57 किग्रा), बजरंग पूनिया की पत्नी संगीता फोगाट (62 किग्रा), सरिता मोर (59 किग्रा) और जितेंद्र किन्हा (79 किग्रा) ने विनेश फोगाट (53 किग्रा) और बजरंग पूनिया (65 किग्रा) के साथ अपना नाम इस प्रतियोगिता से वापस ले लिया है. इन रेसलर्स का कहना है कि वह जाग्रेब ओपन में शामिल नहीं हो सकते हैं.
SAI के सूत्र के मुताबिक जाग्रेब ओपन ग्रांप्री से नाम वापस लेते हुए पहलवानों ने इसका कारण भी बताया है. उन्होंने कहा कि वे प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए 100 फीसदी तैयार नहीं हैं.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.








