
West Bengal: पत्नी की हत्या कर बाथरूम में दफनाया पत्नी का शव, चौंका रही यह वारदात
AajTak
West Bengal News: पश्चिम बंगाल के धंताला में एक महिला का शव उसके ही घर में बाथरूम से बरामद हुआ. महिला की हत्या का आरोप उसके ही पति रवींद्रनाथ रॉय पर लगा है. फिलहाल रवींद्रनाथ फरार है. पुुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है.
West Bengal Crime News: पश्चिम बंगाल में धंताला में गुरुवार को एक महिला का शव उसके ही घर के बाथरूम से मिला है. महिला की हत्या का आरोप कथित तौर से उसके ही पति पर ही लगा है. आरोप है कि पति ने उसके शव को बाथरूम में गाड़ दिया था. बाथरूम से महिला का शव मिलने की खबर से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










