
Weekly Rashifal: इन 4 राशियों में बनने वाला है धन योग, जानें नए सप्ताह में कौन होगा मालामाल
AajTak
Weekly Rashifal: नया सप्ताह 27 मार्च से 2 अप्रैल तक रहेगा. ज्योतिषविदों का कहना है कि आर्थिक मोर्चे पर यह सप्ताह चार राशियों के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है. इस सप्ताह मेष, मिथुन, कर्क और तुला राशि में धन लाभ के संकेत मिल रहे हैं.
Weekly Rashifal: नए सप्ताह की शुरुआत छठे नवरात्र के साथ हो रही है. ये सप्ताह 27 मार्च से 2 अप्रैल तक रहेगा. ज्योतिषविदों का कहना है कि आर्थिक मोर्चे पर यह सप्ताह चार राशियों के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है. इस सप्ताह मेष, मिथुन, कर्क और तुला राशि में धन लाभ के संकेत मिल रहे हैं. जबकि कुछ राशियों को अपने खर्च पर नियंत्रण बढ़ाना होगा. आइए जानते हैं कि नया सप्ताह आपकी राशि के लिए कैसा रहने वाला है.
मेष- धन लाभ के योग बनते नजर आ रहे हैं. करियर में परिवर्तन के योग हैं. अच्छी नौकरी के प्रस्ताव आपको मिल सकते हैं. इस सप्ताह परिवार में व्यसत रहेंगे. धन का दान करें. आपका शुभ रंग लाल और भाग्य प्रतिशत 65 है.
वृष- इस सप्ताह धन का खर्च बढ़ा हुआ रहेगा. स्वास्थ्य भी थोड़ा कमजोर रह सकता है. करियर की चिंता समाप्त होगी. पेशेवर जीवन में खुशखबरी मिल सकती है. सूर्य देव को जल अर्पित करें. आपका शुभ रंग क्रीम और भाग्य प्रतिशत 75 है.
मिथुन- इस सप्ताह आपकी प्रियजनों से मुलाकात होगी. धन लाभ के योग बन रहे हैं. लेकिन खर्चों को लेकर सावधान रहना होगा. इस हफ्ते गुड़ का दान जरूर करें. आपका शुभ रंग सुनहरा और भाग्य प्रतिशत 65 है.
कर्क- इस हफ्ते आपके स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी बनी रहेगी. धन की स्थिति में सुधार होगा. परिवार में खुशहाली आएगी. शुभ समाचार आपको मिल सकते हैं. इस हफ्ते धन का दान करें. आपका शुभ रंग सफेद और भाग्य प्रतिशत 75 है.
सिंह- नए सप्ताह में धन प्राप्ति के लिए मेहनत करनी होगी. स्वास्थ्य ठीक बना रहेगा. शिक्षा प्रतियोगिता में खर्चे बढ़ेगे. सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे छात्रों की एकाग्रता बढ़ेगी. सूर्य देव को जल अर्पित करें. आपका शुभ रंग नारंगी और भाग्य प्रतिशत 75 है.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











