
Weekly Gold Price: सोने की कीमतों में हुआ बड़ा बदलाव, इस हफ्ते इतने रुपये पहुंचा भाव
AajTak
गोल्ड की कीमतें एक बार फिर से चमकने लगी हैं. लगातार दूसरे हफ्ते सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली. जून के महीने में गोल्ड का भाव तेजी से गिरा था. अब ये एक बार फिर से 60 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के आंकड़े के करीब पहुंच गया है.
सोने की कीमतों (Gold Price) में लगातार दूसरे सप्ताह तेजी देखने को मिली. जून के महीने में आई लगातार गिरावट के बाद जुलाई में गोल्ड की कीमतें (Weekly Gold Price) चमकनी शुरू हो गई हैं और ये 60 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के आंकड़े करीब नजर आने लगी हैं. इस हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सोने की कीमतें 59,352 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर बंद हुईं. वहीं, पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन गोल्ड का भाव (Gold Rate) 58,531 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था.
इस सप्ताह ऐसा रहा गोल्ड का भाव
IBJA Rates के अनुसार, इस सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सोने की कीमतें 58,648 रुपये पर बंद हुईं. मंगलवार को भाव में हल्की तेजी देखने को मिली और ये 58,713 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ. बुधवार को सोने का भाव 58,887 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर क्लोज हुआ. गुरुवार को गोल्ड के भाव 59 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के आंकड़े को पार कर गया और ये 59,329 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. शुक्रवार को गोल्ड 59,352 रुपये पर क्लोज हुआ.
कितना महंगा हुआ गोल्ड?
पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को गोल्ड की कीमतें 58,531 रुपये पर बंद हुई थीं. इस तरह गोल्ड की कीमतें इस सप्ताह 821 रुपये प्रति 10ग्राम बढ़ी हैं. इस हफ्ते शुक्रवार को सोना सबसे महंगा 59,352 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बिका और सोमवार को कीमतें सबसे कम 58,648 रुपये प्रति 10 ग्राम रहीं.
24 कैरेट वाले सोने का दाम

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











