
Weather Updates: यूपी-पंजाब समेत इन राज्यों में ओलावृष्टि का अलर्ट, दिल्ली के मौसम पर जानें आज क्या है अपडेट
AajTak
Weather Forecast Today: मौसम विभाग की मानें तो आज से उत्तर भारत के राज्यों में बारिश का नया दौर जारी हो सकता है. कई राज्यों में तो ओलावृष्टि का भी अलर्ट है. मौसम में इस बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिली है. आइए जानते हैं दिल्ली समेत उत्तर भारत के मौसम पर क्या है आईएमडी का अपडेट.
IMD Rainfall Alert, Weather News: उत्तर भारत के राज्यों में हल्की बारिश, बूंदाबांदी और ओलावृष्टि के बाद पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है. हालांकि, 22 मार्च को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश की गतिविधियां देखने को नहीं मिली. मौसम विभाग की मानें तो उत्तर भरात में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है. IMD के मुताबिक, आज यानी 23 मार्च और 24 मार्च को उत्तर भारत के राज्यों में गरज के साथ बारिश, वहीं कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी देखने को मिल सकती है.
नई दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम? देश की राजधानी नई दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 15 और अधिकतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, नई दिल्ली में आज आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं. 24 मार्च को नई दिल्ली में गरज के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. वहीं, बारिश के साथ तापमान में कमी दर्ज की जा सकती है.
दिल्ली का तापमान?
उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल? उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 19.0 डिग्री और अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री रह सकता है. वहीं, लखनऊ में आज आसमान साफ रहेगा. हालांकि, 24 मार्च को सुबह के वक्त आसमान साफ रहेगा, लेकिन दिन के वक्त आंशिक तौर पर बादल छा सकते हैं. गाजियाबाद की बात करें तो आज यहां न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री रह सकता है. गाजियाबाद में आज दोपहर के वक्त बादल छाए रह सकते हैं. वहीं, 24 मार्च को गरज के साथ बारिश या ओलावृष्टि भी देखने को मिल सकती है.
इन राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, 24 से 26 मार्च के बीच मध्य भारत में गरज के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. वहीं, 26 मार्च को पूर्वी भारत के राज्यों में भी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग की मानें तो 23 मार्च की शाम से हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के सुदूर इलाकों में ओलावृष्टि हो सकती है. मौसम का ये मिजाज 24 मार्च तक ऐसा ही रह सकता है.
मध्य भारत के राज्यों में अगले दो दिनों के दौरान मौसम शुष्क रह सकता है. इसके बाद, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ इलाके में गरज के साथ बारिश या ओलावृष्टि हो सकती है. वहीं, अगर तापमान की बात करें तो मध्य और पश्चिमी भारत में अगले दो दिनों के दौरान तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़त दर्ज की जा सकती है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.










