
Weather Update: UP में कोहरा, पंजाब-हरियाणा में शीतलहर और कई राज्यों में बारिश-बर्फबारी की अलर्ट, जानें देशभर का मौसम
AajTak
राजधानी दिल्ली में आज भी (23 जनवरी) सुबह और दोपहर तक बारिश जारी रह सकती है फिर शाम तक मौसम में सुधार शुरू हो जाएगा. इसके बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी. आज, 29 जनवरी को भी दिल्ली का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. हालांकि अधिकतम तापमान अब भी 25 डिग्री बना रहने की संभावना है. आने वाले दिनों में दिल्ली में बारिश की भी संभावना बनी हुई है.
देश के कई हिस्सों में ठंड अब कम हो गई है. दिन में तेज धूप की वजह से अधिकतम तापमान बढ़ने लगा है. लेकिन सुबह और शाम की ठंड अभी बरकरार है. कल (28 जनवरी) दिल्ली का तापमान 6 डिग्री पहुंच गया, जो तीन हफ्तों में सबसे कम तापमान है. 15 जनवरी 2025 को तापमान 6°C दर्ज किया गया था, जो सामान्य से 1.4°C कम था. इसके बाद न्यूनतम तापमान औसत से ऊपर रहा लेकिन कल सफदरजंग बेस स्टेशन पर न्यूनतम तापमान 5.6°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3°C कम है. पूरे क्षेत्र में सबसे कम तापमान पूसा में 5.2°C दर्ज किया गया. हालांकि अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा.
आज, 29 जनवरी को भी दिल्ली का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. हालांकि अधिकतम तापमान अब भी 25 डिग्री बना रहने की संभावना है. आने वाले दिनों में दिल्ली में बारिश की भी संभावना बनी हुई है. इसके अलावा उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा छा सकता है और हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में शीतलहर की स्थिति बनी रह सकती है.
कैसी है आपके शहर की एयर क्वॉलिटी, यहां कीजिए चेक
अन्य राज्यों की बात करें तो गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है. अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और छिटपुट बर्फबारी संभव है. पूर्वोत्तर भारत में सिक्किम, असम और नागालैंड में छिटपुट बारिश हो सकती है. दक्षिण भारत में 24 घंटे बाद दक्षिण तमिलनाडु में बारिश शुरू होने की संभावना है. उत्तर पश्चिम भारत का न्यूनतम तापमान 3 से 4 डिग्री 24 घंटे के बाद बढ़ सकता है.
कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, यहां जानिए अपडेट
बता दें कि 29 जनवरी से 5 फरवरी 2025 के बीच पश्चिमी विक्षोभ की श्रृंखला पहाड़ों पर तेजी से गुजरेगी. इस दौरान पहाड़ और मैदानी इलाकों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. पहला पश्चिमी विक्षोभ जो 29-30 जनवरी को आएगा, इसका असर दिल्ली पर नहीं होगा. इस दौरान बादल भी छाने की संभावना नहीं है. दूसरे विक्षोभ (31 जनवरी-1 फरवरी) का बाहरी प्रभाव दिल्ली के आसपास महसूस किया जाएगा.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










