
Weather Update Today: दिल्ली-लखनऊ में आज कैसा रहेगा मौसम? जानिए कहां होगी बारिश
AajTak
IMD Rainfall: देश के कई राज्यों में इन दिनों मॉनसून की झमाझम बारिश देखने को मिल रही है. कई राज्यों में बाढ़ की स्थिति बन गई है. हालांकि, इस बीच मौसम विभाग ने मॉनसून की विदाई को लेकर जरूरी अपडेट दिया है. यहां पढ़िए मौसम विभाग ने क्या दी जानकारी और आज कैसा रहेगा मौसम.
Weather Update Today, IMD Rainfall Alert: देश के कई राज्यों में इन दिनों झमाझम बारिश हो रही है. मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात समेत देश के कई राज्य इन दिनों भारी बारिश से तबाही झेल रहे हैं. इन राज्यों में भारी बारिश के चलते बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है. जहां एक ओर कई राज्यों में बारिश के चलते हाहाकार मचा है. वहीं, कुछ राज्यों में ज्यादा बारिश देखने को नहीं मिली है. राजधानी दिल्ली को भी बारिश का इंतजार है. मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में आज, 27 अगस्त को भी बारिश के आसार नहीं हैं. हालांकि, दिन के समय तेज हवाएं चल सकती हैं. वहीं, अगर तापमान की बात करें तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री रह सकता है.
उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम? उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बारिश के आसार हैं. राजधानी लखनऊ में भी गरज के साथ एक या दो बार बारिश हो सकती है. वहीं, लखनऊ में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री रह सकता है. हालांकि, गाजियाबाद में बारिश की गतिविधियां देखने को नहीं मिलेंगी. गाजियाबाद में बादल छाए रह सकते हैं. तापमान की बात करें तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री रह सकता है.
इन राज्यों में होगी बारिश मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, अंडमान और निकोबार, तमिलनाडु के हिस्से, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. वहीं, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम सहित पूर्वोत्तर भारत में तेज बारिश देखने को मिल सकती है.
जानिए अपने शहर के मौसम का हाल
प्रमुख शहरों का तापमान
पश्चिम मध्य प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र के शेष हिस्सों, जम्मू कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और लद्दाख में हल्की बारिश संभव है. पंजाब, हरियाणा और दक्षिण राजस्थान में भी एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है.

पश्चिम बंगाल की सत्ता की कुर्सी का रास्ता अल्पसंख्यकों मोहल्लों से होकर गुजरता है. और ममता बनर्जी ने इस बात को न सिर्फ समझा है, बल्कि पिछले 15 सालों में इसी से अपनी सत्ता के किले को चुनाव दर चुनाव मजबूत बनाया है. आज जब 2026 के विधानसभा चुनाव करीब हैं, तो ममता का मुस्लिम वोट बैंक पर कब्जा पहले से कहीं ज्यादा मजबूत नजर आता है.

कश्मीर से लेकर हिमाचल तक मौसम ने अचानक करवट ले ली है. जोजिला पास और गंदरबल इलाके में ताजा बर्फबारी से ट्रैफिक प्रभावित हुआ है, जबकि गुलमर्ग,सोनमर्ग और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात से ठंड फिर लौट आई है. उधर हिमाचल में लाहौल स्पीति, रोहतांग और अटल टनल के आसपास बर्फबारी ने हालात बदल दिए हैं. देखें रिपोर्ट.

Happy Navratri 2026 Wishes: हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व है.पंचांग के अनुसार, चैत्र नवरात्रि चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होकर नवमी तिथि तक चलती है. इन 9 दिनों में भक्त मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा करते हैं. इस साल चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च 2026 तक चलेगी.इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को सोशल मीडिया के जरिए देवी मां की भक्ति से भरपूर मैसेज भेजकर चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दे सकते हैं.










