
चंडीगढ़ प्रॉपर्टी डीलर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, कैथल में एनकाउंटर के बाद दो शूटर गिरफ्तार
AajTak
चंडीगढ़ के सेक्टर 9 में प्रॉपर्टी डीलर हत्या मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कैथल में एनकाउंटर के बाद दो शूटरों को गिरफ्तार किया. दोनों आरोपी लकी पटियाल और बंबिहा गैंग से जुड़े हैं. ऑपरेशन साइलेंट ट्रिगर के तहत 24 घंटे में पूरी साजिश का खुलासा किया गया.
चंडीगढ़ के सेक्टर 9 में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पंजाब एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स और हरियाणा एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में कैथल के चौसाला इलाके में एनकाउंटर के बाद दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. इस कार्रवाई में दोनों आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गए.
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजन उर्फ पीयूष पहलवान निवासी फिरोजपुर और प्रीतम शाह निवासी नवांशहर के रूप में हुई है. ये दोनों विदेश में बैठे बंबिहा गैंग के गैंगस्टर लकी पटियाल के शूटर बताए जा रहे हैं. पुलिस के अनुसार इन दोनों ने 18 मार्च 2026 को चंडीगढ़ के सेक्टर 9 में दिनदहाड़े चरणप्रीत सिंह उर्फ चिन्नी की हत्या की वारदात को अंजाम दिया था.
एनकाउंटर के बाद हत्या के दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार
घटना के तुरंत बाद एजीटीएफ पंजाब ने ऑपरेशन साइलेंट ट्रिगर शुरू किया. इस ऑपरेशन के तहत तेजी से कार्रवाई करते हुए पूरे मॉड्यूल का खुलासा किया गया और 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया. एनकाउंटर के दौरान दोनों बदमाश बुरी तरह घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक एक आरोपी मलेशिया से आया हुआ शूटर भी है, जो इस वारदात में शामिल था.
एजीटीएफ पंजाब का ऑपरेशन साइलेंट ट्रिगर शुरू
पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपी राजन पहले भी एक सनसनीखेज हत्या मामले में वांछित था. वह 22 जुलाई 2025 को दर्ज एक मामले में शामिल था, जिसमें जीवनजोत सिंह उर्फ जुगनू के ड्राइवर यादविंदर सिंह की हत्या की गई थी. इस मामले में उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज है. पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है और मामले की गहन जांच जारी है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.









