
Weather Update Today: दिल्ली में आज बढ़ेगा तापमान, इन राज्यों में होगी बारिश, जानिए मौसम का अपडेट
AajTak
Mausam Ka Haal: आज दिल्ली के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है. वहीं, देश के कई राज्यों में बारिश की भी संभावना है. मौसम विभाग ने दिल्ली मे मॉनसून को लेकर भी बड़ा अपडेट दिया है. यहां पढ़ें आज कैसा रहेगा मौसम का हाल.
Weather Update, IMD Rainfall Alert: दिल्ली में पिछले कुछ दिनों तक हुई बारिश के बाद एक बार मौसम के बदलने की संभावना है. मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में आज आसमान साफ रहेगा. वहीं, तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है.
मौसम विभाग के मुताबिक, आज, 24 जून 2022 को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री रह सकता है. हालांकि, मौसम विभाग ने मॉनसून को लेकर दिल्लीवालों के लिए राहत की खबर दी है. संभावना जताई जा रही है कि 27 जून के आसपास मॉनसून राजधानी में दस्तक दे सकता है, जिसके बाद कई दिनों तक तेज बारिश होगी. ऐसे में अब सिर्फ चार दिनों का इंतजार और है.
जानिए प्रमुख शहरों का तापमान
उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम? उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, गाजियाबाद में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 40 डिग्री रह सकता है.
इन राज्यों में होगी बारिश देश के कई राज्यों में मॉनसून की दस्तक हो गई है तो कई राज्यों को मॉनसून का इंतजार है. इन सबके बीच, गुजरात, मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड में बारिश की संभावना है.
मध्य प्रदेश के भोपाल में आज न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री रह सकता है. आज भोपाल में गरज के साथ बारिश के भी आसार हैं. गुजरात के अहमदाबाद में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहेगा.अहमदाबाद में आज बादल छाए रहेंगे और साथ ही हल्की बारिश हो सकती है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.










