
Weather Update Today: इन राज्यों में आज होगी बारिश, जानिए दिल्ली-यूपी के मौसम का हाल
AajTak
Weather and Monsoon Update: देश के विभिन्न राज्यों से मॉनसून की विदाई होने लगी है. इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने केरल समेत कई राज्यों में बारिश (Rains) का पूर्वानुमान जताया है. आइए जानते हैं दिल्ली, यूपी समेत उत्तर भारत के राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम.
Weather Update Today, IMD Rainfall: देश के विभिन्न राज्यों से मॉनसून अब धीरे-धीरे विदा हो रहा है लेकिन विदाई से पहले कई राज्यों में झमाझम बारिश देखने को मिल रही है. मौसम विभाग (IMD) ने बताया है कि उत्तर-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है, जिसका कई इलाकों पर असर है. हालांकि, राजधानी दिल्ली में आज (बुधवार) को बारिश का कोई पूर्वानुमान नहीं है.
मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में आज, 28 सितंबर को न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, देश की राजधानी दिल्ली में आज बादल छाए रहेंगे. मौसम विभाग (IMD) की मानें तो दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक बादलों का डेरा रहेगा.
उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम? उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. लखनऊ में भी आज काले बादल छाए रहेंगे. इसके चलते लोगों को धूप से राहत रहेगी. गाजियाबाद में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहेगा. गाजियाबाद में आज आसमान साफ रहेगा.
जानिए अपने शहर के मौसम का हाल
इन राज्यों में होगी बारिश IMD के अनुसार, 28 से 30 सितंबर के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और तेलंगाना में और 28 सितंबर, 2022 को तमिलनाडु, पुडुचेरी में गरज के साथ भारी बारिश होने की संभावना है. ओडिशा में 28 व 29 सितंबर को मध्यम से तेज बारिश होने के आसार हैं. इसके अलावा अंडमान व निकोबार में 29 व 30 सितंबर, 2022 को गरज के साथ मध्यम और तेज बारिश होगी.
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










