
Weather Update: यूपी में भारी बारिश से अब तक 22 लोगों की मौत, मौसम को लेकर IMD ने दी ये चेतावनी
AajTak
IMD Rainfall Alert: दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश के जिलों में बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. मौसम विभाग के अनुसार, यूपी, बिहार, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और ओडिशा में आज (शनिवार), 17 सितंबर को भी भारी बारिश हो सकती है. उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में भारी से बहुत भारी बरसात का पूर्वानुमान है.
IMD Rainfall Alert: उत्तर भारत के राज्यों में बारिश की गतिविधियां जारी हैं. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के अलग-अलग जिलों में बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है. भारी बारिश के कारण यूपी में बीते 24 घंटे में 22 लोगों की मौत हो गई है. जिसमें बारिश के बीच लखनऊ में एक निर्माणाधीन दीवार गिरने से मलबे में दबकर नौ लोगों की जान गई है. लखनऊ समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों में भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति है. इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने अभी बारिश से राहत नहीं मिलने की संभावना जताई है.
IMD के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर के कारण यूपी, बिहार और उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है. दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश के जिलों में बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. मौसम विभाग के अनुसार, यूपी, बिहार, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और ओडिशा में आज (शनिवार), 17 सितंबर को भी भारी बारिश हो सकती है. उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में भारी से बहुत भारी बरसात का पूर्वानुमान है.
20 सितंबर तक बारिश का अनुमान
मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, विदाई के वक्त मॉनसून उत्तर भारत के राज्यों पर मेहरबान है. मौसम विभाग ने बिहार, उत्तराखंड, यूपी में 20 सितंबर तक इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान जताया है. यूपी में मौसम विभाग (IMD) की ओर से जारी चेतावनी के बाद लखनऊ प्रशासन अलर्ट है.
यूपी में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी के बीच प्रदेश की राजधानी में एडवाइजरी जारी की गई है. घर से बाहर निकलने वाले लोगों को सावधान रहने का अलर्ट है. बता दें कि बीते 48 घंटे से प्रदेश के कई जिलों में रुक रुक कर तेज बारिश हो रही है.
लखनऊ में कई इलाकों में जलभराव

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









