
Weather Update: महाराष्ट्र में भारी बारिश, पहाड़ी राज्यों में भी खूब बरसेंगे बादल, जानें मौसम का हाल
AajTak
मौसम विभाग के मुताबिक देश के तटीय राज्यों में भी भारी बारिश देखने का मिल सकती है. ओडिशा, तेलंगाना, महाराष्ट्र और कर्नाटक के तटीय तटों पर अगले कुछ दिन भारी बारिश की आंशका है. साथ ही पहाड़ी राज्यों में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है.
मैदानी से लेकर पहाड़ी इलाकों तक पिछले दिनों मॉनसून का कहर देखने को मिला था. मैदानी इलाकों में बारिश से थोड़ी राहत मिली है, लेकिन पहाड़ी इलाकों के लिए बारिश अभी भी जानलेवा साबित हो रहा है. मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 22 जुलाई को भारी बारिश की आशंका जाहिर की है.
तटीय इलाकों में भारी बारिश की आशंका
मौसम विभाग के मुताबिक देश के तटीय राज्यों में भी भारी बारिश देखने का मिल सकती है. ओडिशा, तेलंगाना, महाराष्ट्र और कर्नाटक के तटीय तटों पर अगले कुछ दिन भारी बारिश की आंशका है. इस दौरान हवाओं की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटे हो सकती है. स्थिति को देखते हुए मौसम विभाग ने मछुआरों को समुंद्र में ना जाने की सलाह दी है.
मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, आज यानी 22 जुलाई को महाराष्ट्र के विदर्भ इलाके में भारी से बहुत भारी बारिश देखने को मिल सकती है. इसके अलावा गुजरात के सौराष्ट्र और कर्नाटक और तेलंगाना के तटीय क्षेत्रो के अलावा आंतरिक क्षेत्रों में भी ठीक-ठाक बारिश दर्ज की जा सकती है.
मुंबई के कई इलाकों में भारी जलजमाव
मुम्बई के कई इलाकों में शनिवार सुबह सुबह ज़ोरदार बारिश देखने को मिली है. इसके चलते कुर्ला, चेम्बूर, अंधेरी में जलजमाव हो गया है. अंधेरी में ज़ोरदार बारिश के बाद कुछ देर के लिए सबवे में पानी भर गया. मौसम विभाग ने आज यानी शनिवार के लिए भी मुंबई में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. फिलहाल, मुंबई के अलावा महारष्ट्र के अन्य हिस्सों में बारिश दर्ज की गई है.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









