
Weather Update: दिल्ली में बारिश के बाद अब बढ़ेगी ठंड! कई राज्यों में आज भी बरसेंगे बादल, जानें देशभर का मौसम
AajTak
दोपहर में हवा की गति धीरे-धीरे बढ़कर 10 से 12 किमी प्रति घंटे हो जाएगी और शाम और रात में घटकर 8 किमी प्रति घंटे से कम हो जाएगी. मौसम कार्यालय ने कहा कि रात के दौरान भी धुंध और कोहरा रहने की आशंका है.
राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में कल (4 फरवरी) बूंदाबांदी हुई लेकिन इसके बाद आज यानी 5 फरवरी से न्यूनतम तापमान में एक बार फिर गिरावट शुरू हो गई है. मौसम कार्यालय ने कहा कि बुधवार को आसमान साफ रहने की संभावना है और सुबह के समय 6 किमी प्रति घंटे से कम गति से उत्तर-पश्चिम से सतही हवा चलने का अनुमान है. जिससे सुबह के समय ठंड का एहसास बढ़ा है.
दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण का क्या है हाल, देखें खास कवरेज
दिल्ली चलेंगी हवाएं
ये भी कहा गया है कि दोपहर में हवा की गति धीरे-धीरे बढ़कर 10 से 12 किमी प्रति घंटे हो जाएगी और शाम और रात में घटकर 8 किमी प्रति घंटे से कम हो जाएगी. मौसम कार्यालय ने कहा कि रात के दौरान भी धुंध और कोहरा रहने की आशंका है. बता दें कि मंगलवार को शहर का न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस, औसत से 4.4 डिग्री अधिक, जबकि अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस, सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक रहा. आज न्यूनतम तापमान गिरकर 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.
कैसी है आपके शहर की एयर क्वॉलिटी, यहां कीजिए चेक
कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, यहां जानिए अपडेट

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










