
TMC MP संसद भवन के अंदर पी रहे थे ई-सिगरेट! BJP बोली- हिम्मत तो देखिए...
AajTak
इस साल संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान ई-सिगरेट का मुद्दा चर्चाओं में बना हुआ है. बीजेपी के आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने एक वीडियो शेयर करते हुए दावा किया कि संसद परिसर के अंदर टीएमसी सांसद कीर्ति आज़ाद ई-सिगरेट पी रहे हैं.
कुछ दिन पहले संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान ही बीजेपी के सांसद अनुराग ठाकुर ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को संसद भवन के अंदर किसी नेता द्वारा ई-सिगरेट पीने की शिकायत की थी. अब बीजेपी ने बुधवार को इसे लेकर वीडियो शेयर कर दिया है. वीडियो में दावा किया जा रहा कि कथित तौर पर टीएमसी के सांसद कीर्ति आज़ाद ई-सिगरेट पी रहे हैं.
ये वीडियो BJP IT सेल प्रमुख अमित मालवीय ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है और आरोप लगाया कि सांसद ने सदन के भीतर अपने हाथ में ई-सिगरेट छिपाकर पीया. उन्होंने कहा कि संसद भवन के अंदर ई-सिगरेट पीना बिल्कुल अस्वीकार्य आचरण है और यह नियमों का साफ तौर पर उल्लंघन है.
अमित मालवीय ने तृणमूल कांग्रेस के एक सांसद पर संसद के अंदर ई-सिगरेट इस्तेमाल करने का आरोप लगाया. अमित मालवीय ने कहा कि जिन टीएमसी सांसद पर बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने संसद के भीतर वेपिंग या ई-सिगरेट पीने का आरोप लगाया है, वह कोई और नहीं बल्कि कीर्ति आज़ाद हैं.
इससे पहले अनुराग ठाकुर ने ओम बिरला को शिकायत पत्र लिखकर एक सांसद के बारे में शिकायत की थी कि संसद भवन के अंदर इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट का इस्तेमाल किया जा रहा है.
यह भी पढ़ें: ई-सिगरेट पर अनुराग ठाकुर ने की शिकायत, सौगत रॉय बोले- सदन के बाहर पीना क्राइम नहीं
सांसद अनुराग ने इसे संसद की मर्यादा के खिलाफ बताया और कहा कि यह न केवल अनुशासनहीनता है, बल्कि प्रतिबंधित पदार्थ का सार्वजनिक इस्तेमाल भी है. उन्होंने अपने पत्र में आग्रह किया था कि इस मामले को तुरंत ही संज्ञान लिया जाए और कार्रवाई की जाए.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






