
कौन है सुभाष ठाकुर, क्यों उसे कहा जाता है दाऊद इब्राहिम का मेंटर? शागिर्दी से दुश्मनी तक पूरी कहानी
AajTak
कुख्यात गैंगस्टर सुभाष ठाकुर उर्फ बाबा कोई आम अपराधी नहीं है. उसके नाम का आतंक यूपी से मुंबई तक रहा करता था. जेल में बंद होने के बावजूद आज भी उसका जलवा कायम है. आखिर कौन है ये सुभाष ठाकुर? पढ़ें पूरी कहानी.
महाराष्ट्र के ठाणे की एक अदालत ने कुख्यात गैंगस्टर सुभाष सिंह ठाकुर को पुलिस रिमांड पर भेज दिया है. उसे साल 2022 के एक मर्डर केस में गिरफ्तार किया गया था. अदालत ने उसे 22 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया है. पुलिस का कहना है कि आरोपी से हत्या की साजिश और उसके नेटवर्क को लेकर पूछताछ होगी. यह मामला महाराष्ट्र में संगठित अपराध से जुड़ा है. ऐसे में कई लोग जानना चाहते हैं कि आखिर ये सुभाष ठाकुर है कौन? अंडरवर्ल्ड के सबसे बड़े डॉन दाऊद इब्राहिम से उसका क्या नाता है?
अंडरवर्ल्ड के लिए बड़ा झटका पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सुभाष ठाकुर को अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का मेंटर माना जाता है. उसकी गिरफ्तारी को अंडरवर्ल्ड नेटवर्क के लिए बड़ा झटका बताया जा रहा है. ठाकुर को उत्तर प्रदेश की फतेहगढ़ सेंट्रल जेल से हिरासत में लिया गया है. सोमवार को उसे ट्रांजिट रिमांड पर महाराष्ट्र लाया गया. इसके बाद सुरक्षा एजेंसियां भी पूरी तरह सतर्क हो गई हैं. उसे कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है.
फतेहगढ़ से विरार तक कड़ी सुरक्षा MBVV पुलिस ने कुख्यात सुभाष ठाकुर को फतेहगढ़ सेंट्रल जेल से हिरासत में लिया था. सोमवार रात उसे मुंबई के विरार लाया गया. पूरी कार्रवाई के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रखी गई. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सुभाष ठाकुर से केस से जुड़े कई अहम सवालों के जवाब लेने हैं. उसके पुराने नेटवर्क और संपर्कों की भी जांच की जा रही है.
पूर्वांचल का सबसे बड़ा माफिया डॉन उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में सुभाष ठाकुर उर्फ बाबा को सबसे बड़ा माफिया डॉन माना जाता है. चाहे सियासत हो या ठेकेदारी, हर जगह उसका दबदबा रहा है. बाबा के खिलाफ दर्जनों संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं. कई मामलों में उसे दोषी करार दिया जा चुका है. फिलहाल, वह बनारस की जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा है.
राजनीति में भी गहरी पैठ बताया जाता है कि यूपी में होने वाले चुनावों में बाबा का खासा दखल रहता था. खासकर पूर्वांचल की कई सीटों पर उसका सीधा प्रभाव माना जाता है. सूत्रों के मुताबिक, कई नेता जीत का आशीर्वाद लेने उसके पास पहुंचते थे. जेल में रहते हुए भी उसका रसूख पूरी तरह खत्म नहीं हुआ. लंबी दाढ़ी और बदले हुलिए की वजह से ही वह बाबा कहलाने लगा है.
मुंबई से शुरू हुआ जुर्म का सफर नए काम की तलाश में सुभाष ठाकुर पहली बार मुंबई पहुंचा था. मायानगरी में कदम रखते ही वह अपराध की दुनिया के करीब आ गया. धीरे-धीरे उसने जुर्म की राह पकड़ ली और पीछे मुड़कर नहीं देखा. एक के बाद एक वारदातों से उसका नाम तेजी से फैलने लगा. मुंबई में बिल्डरों और कारोबारियों पर उसका शिकंजा कसने लगा. वो रंगदारी मांगने और अवैध वसूली करने के काम में लग गया था.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






