
लूथरा ब्रदर्स की 5 दिन की पुलिस हिरासत मंजूर, गद्दे पर सोने की मांग खारिज
AajTak
गोवा के नाइटक्लब अग्निकांड के मुख्य आरोपी गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा को मंगलवार को थाईलैंड से भारत लाया गया था. दोनों भाई इंडिगो की फ्लाइट से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे थे. लूथरा ब्रदर्स उस नाइटक्लब के को-ओनर हैं, जहां 6 दिसंबर 2025 को भीषण आग लगी थी. इस हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई थी.
गोवा के नाइट क्लब बिर्च बाय रोमियो लेन अग्निकंड में मुख्य आरोपी लूथरा ब्रदर्स को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है. गोवा की कोर्ट ने सौरभ और गौरव लूथरा को पुलिस रिमांड में भेजा.
कोर्ट के समक्ष सुनवाई के दौरान गौरव लूथरा ने L4 और L5 बैकपेन की शिकायत की और हिरासत के दौरान सोने के लिए गद्दे की मांग की. लेकिन मेडिकल जांच के बाद कोर्ट ने गद्दे की उनकी मांग ठुकरा दी. अब लूथरा ब्रदर्स को 22 दिसंबर को कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा.
बता दें कि लूथरा ब्रदर्स के खिलाफ 6 दिसंबर को गोवा के नाइटक्लब में लगी आग के बाद गैर इरादतन हत्या और लापरवाही का केस चल रहा है. 6 दिसंबर की रात नॉर्थ गोवा के अरपोरा के नाइटक्लब में आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई थी. आग बुझने से पहले ही दोनों भाई फुकेट भाग गए थे. उनके खिलाफ इंटरपोल ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी होने के बाद पिछले हफ्ते थाई अधिकारियों ने उन्हें हिरासत में ले लिया था.
तबीयत खराब होने पर कोर्ट के समक्ष क्या कहा?
इससे पहले गौरव और सौरभ लूथरा की तबियत खराब होने की जानकारी कोर्ट को दी गई थी. इस सुनवाई के दौरान लूथरा ब्रदर्स से पूछा गया था कि क्या उन्हें पुलिस से कोई शिकायत है, जिस पर दोनों ने साफ इनकार कर दिया था. कोर्ट ने जांच अधिकारी को निर्देश दिया कि आरोपियों को उनके प्रिस्क्रिप्शन के अनुसार दवाइयां लेने दी जाएं.
बता दें कि दोनों भाइयों का हेल्थ चेकअप एक घंटे से ज्यादा चला था. लूथरा ब्रदर्स को 6 दिसंबर को नाइटक्लब में लगी भीषण आग की घटना के सिलसिले में थाईलैंड से डिपोर्ट किए जाने के बाद दिल्ली से गोवा लाया गया.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






