
एनकाउंटर में ढेर हैंडलर, दिल्ली से मास्टरमाइंड गिरफ्तार... राणा बलाचौरिया हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कामयाबी
AajTak
मोहाली के कबड्डी खिलाड़ी और प्रमोटर राणा बलाचौरिया हत्याकांड के मुख्य आरोपी को मोहाली पुलिस और एजीटीएफ ने एनकाउंटर में मार गिराया. इस मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं. पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट से एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया है.
पंजाब के मोहाली के गांव सोहाना में कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान हुई सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य हैंडलर को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है. गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और वैदवान स्पोर्ट्स क्लब की ओर से आयोजित इस टूर्नामेंट के दौरान 30 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी और प्रमोटर कंवर दिग्विजय उर्फ राणा बलाचौरिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.
इस हत्याकांड के बाद मोहाली पुलिस और एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स की टीम ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी थी. इसी दौरान लालडू हाईवे के पास बने खंडहर में पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई. इस दौरान पुलिस टीम ने तरनतारन जिले के नौशेहरा पन्नुआं निवासी हरजिंदर उर्फ मिड्डू पुलिस एनकाउंटर में मारा गया. इस दौरान दो पुलिसकर्मी भी गोली लगने से घायल हो गए.
एसएसपी मोहाली हरमनदीप सिंह हंस ने बताया कि घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने इस ऑपरेशन के बारे में बताया कि आरोपी ने पहले पुलिस टीम पर जिगाना पिस्टल से फायरिंग की थी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोलीबारी की, जिसमें वो घायल हो गया. उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई.
पुलिस के अनुसार, हरजिंदर इस हत्याकांड का ग्राउंड लेवल पर मुख्य प्लानर और हैंडलर था. वो वारदात के समय मौके पर मौजूद था. पुलिस जांच में सामने आया है कि हत्या के बाद आरोपी बाइक से फरार हुए थे. कुछ दूरी पर बाइक छोड़कर वे कार में सवार होकर भाग निकले. पुलिस जांच के दौरान इस केस के मास्टरमाइंड को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है.
इसके साथ ही पुलिस ने इस केस में आरोपी ऐशदीप सिंह को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक, ऐशदीप मॉस्को से इस हत्याकांड की साजिश कर भारत आया था और गिरफ्तारी के वक्त मस्कट लौटने की फिराक में था. ऐशदीप के खुलासों के आधार पर ही पुलिस हरजिंदर तक पहुंची. ऐशदीप विदेश में गैंगस्टर डोनी बाल के संपर्क में था.
बताया जा रहा है कि इस हत्याकांड के पीछे डोनी बाल और लकी पटियाल गैंग का हाथ है. पुलिस के मुताबिक यह गैंग कबड्डी टूर्नामेंटों पर अपना दबदबा कायम करना चाहता था. गैंग को शक था कि राणा बलाचौरिया, जेल में बंद गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया का करीबी है और इसी शक के आधार पर उसे निशाना बनाया गया.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






