
दिल्ली–एनसीआर को बड़ी सौगात: जल्द शुरू होगी धौला कुआं–धारूहेड़ा इंटरस्टेट ई-बस सेवा, DTC बेड़े में जुड़ेंगी 100 नई इलेक्ट्रिक बसें
AajTak
दिल्ली सरकार जल्द धौला कुआं–धारूहेड़ा के बीच नई इंटरस्टेट इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू करने जा रही है. यह रूट गुरुग्राम–मानेसर इंडस्ट्रियल बेल्ट के यात्रियों के लिए सुविधाजनक होगा. नई सेवा के साथ ही DTC फ्लीट में 100 नई इलेक्ट्रिक बसें शामिल होंगी. इससे सार्वजनिक परिवहन मजबूत होगा, सफर आसान और पर्यावरण के अनुकूल बनेगा.
दिल्ली सरकार राजधानी और एनसीआर के बीच सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठा रही है. इसी क्रम में धौला कुआं से धारूहेड़ा के बीच नई इंटरस्टेट इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू की जा रही है. इस पहल का मकसद रोजाना दिल्ली–हरियाणा के बीच सफर करने वाले यात्रियों को बेहतर, आरामदायक और भरोसेमंद सुविधा देना है.
इस नई सेवा के साथ ही दिल्ली परिवहन निगम (DTC) के बेड़े में 100 नई इलेक्ट्रिक बसें शामिल की जाएंगी. सरकार का कहना है कि इससे न सिर्फ बस सेवाओं की संख्या में बढ़ोतरी होगी, बल्कि यात्रियों को समय पर और सुचारु परिवहन भी मिलेगा.
यह भी पढ़ें: दिल्ली परिवहन निगम ने हरियाणा, उत्तर प्रदेश में चलने वाली DTC बसें रद्द की
गुरुग्राम–मानेसर बेल्ट को मिलेगा सीधा फायदा
नई धौला कुआं–धारूहेड़ा ई-बस सेवा का सबसे ज्यादा फायदा गुरुग्राम–मानेसर इंडस्ट्रियल बेल्ट में रोज़ाना आने-जाने वाले कर्मचारियों और यात्रियों को होगा. यह रूट धौला कुआं, हरियाणा के राजोकरी बॉर्डर, गुरुग्राम, मानेसर, पंचगांव, सिधरावली और धारूहेड़ा जैसे प्रमुख इलाकों से होकर गुजरेगा.
इन क्षेत्रों में बड़ी संख्या में उद्योग और दफ्तर स्थित हैं, जहां रोज़ाना हजारों लोग सफर करते हैं. नई बस सेवा से यात्रियों को निजी वाहनों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा और सफर पहले से ज्यादा आसान होगा.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






