
दो साल की सजा मिलते ही महाराष्ट्र के खेल मंत्री 'गायब', अरेस्ट वारंट जारी
AajTak
कोर्ट ने महाराष्ट्र के खेल मंत्री माणिकराव कोकाटे के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है. कोर्ट ने उन्हें मुख्यमंत्री आवास स्कीम के तहत फ्लैट घोटाले में दोषी ठहराते हुए दो साल की सजा सुनाई थी और फैसले को तुरंत लागू करने के आदेश दिए थे.
महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. नासिक डिस्ट्रिक्ट और सेशंस कोर्ट ने राज्य के खेल मंत्री और अजित पवार गुट की एनसीपी के वरिष्ठ नेता माणिकराव कोकाटे के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है॥ यह कार्रवाई उस फैसले के एक दिन बाद हुई है, जिसमें कोर्ट ने कोकाटे और उनके भाई विजय कोकाटे को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत फ्लैट घोटाले में दोषी ठहराते हुए दो साल की सजा और दस हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी.
डिस्ट्रिक्ट और सेशंस जज पी.एम. बदर ने एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट रूपाली नरवाडिया को आदेश दिया था कि सजा पर तुरंत अमल किया जाए. कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया था कि अगर जुर्माना अदा नहीं किया गया तो दोषियों को एक महीने की अतिरिक्त जेल भुगतनी होगी. इसी आदेश के आधार पर गिरफ्तारी की प्रक्रिया शुरू की गई है.
हालांकि, कोर्ट के फैसले के बाद से ही माणिकराव कोकाटे और उनके भाई नॉट रीचेबल बताए जा रहे हैं. यह जानकारी सामने आई है कि दोनों किसी निजी अस्पताल में भर्ती हैं, लेकिन उनकी ओर से कोई आधिकारिक मेडिकल विवरण या बयान सामने नहीं आया है. इस वजह से कोर्ट के आदेशों के पालन को लेकर सवाल उठ रहे हैं.
कोकाटे भाइयों पर आरोप है कि उन्होंने नासिक शहर के कनाडा कॉर्नर जैसे प्रमुख इलाके में मुख्यमंत्री आवास स्कीम के 10 प्रतिशत रिजर्व कोटे का दुरुपयोग करते हुए धोखाधड़ी से चार फ्लैट अपने नाम कराए.
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र के खेल मंत्री माणिकराव कोकाटे को 2 साल की सजा, 27 साल बाद आया केस का फैसला
यह मामला 1997 से अदालत में चल रहा था और इसमें कुल चार आरोपी बनाए गए थे. इस केस की शुरुआत 1995 के दस्तावेजों में कथित जालसाजी और धोखाधड़ी से जुड़ी बताई गई है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






