
Weather Update: दिल्ली के तापमान में बढ़ोतरी, इन राज्यों में आज बारिश की संभावना, जानें उत्तर भारत का मौसम
AajTak
Weather Forecast: महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात समेत कई राज्यों में बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.
Weather Update Today: उत्तर भारत के राज्यों में लगभग रोजाना न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत कई अन्य राज्यों में दिन के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है. माना जा रहा है कि होली के बाद सुबह-शाम के मौसम में हल्की ठंड मौजूद रहेगी. वहीं, महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात समेत कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है, जबकि अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा. आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









