
गोंडा से आगे अवध से पूर्वांचल तक बृजभूषण सिंह की नजर... आखिर करना क्या चाहते हैं?
AajTak
बीजेपी के पूर्व सांसद और बाहुबली नेता बृजभूषण शरण सिंह अब गोंडा से बाहर अपने राजनीतिक दायरे को बढ़ाने में जुट गए हैं. अवध क्षेत्र से लेकर पूर्वांचल तक की सियासत में बृजभूषण छा जाना चाहते हैं, जिसके लिए एक्टिव हो गए हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि बृजभूषण 2027 में किसका खेल खराब करेंगे?
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की सियासी बिसात अभी से ही बिछाई जाने लगी है. बीजेपी के पूर्व सांसद व बाहुबली बृजभूषण शरण सिंह इन दिनों अलग तेवर और अंदाज में नजर आ रहे हैं. अवध से लेकर पूर्वांचल तक की सियासत में अपना दबदबा बनाने में जुट गए हैं और हर रोज किसी न किसी जिले में उनके कार्यक्रम हो रहे हैं.
बृजभूषण सिंह रविवार को जौनपुर में बाहुबली पूर्व विधायक धनजंय सिंह के साथ सियासी केमिस्ट्री बनाते नजर आए तो सोमवार को प्रतापगढ़ में एक कार्यक्रम में शिरकत किया और मंगलवार को अयोध्या में आयोजित कुश्ती के दंगल में पहलवानों के हौसला बढ़ाते नजर आए.
उत्तर प्रदेश के देवीपाटन मंडल में बृजभूषण शरण की सियासी तूती बोलती है. सूबे में ठाकुर राजनीति के चेहरे माने जाते हैं. बृजभूषण सिंह अब गोंडा और कैसरगंज बेल्ट से बाहर निकलकर उत्तर प्रदेश के सियासी फलक पर अपनी पहचान की कवायद शुरू कर दी है, लेकिन सवाल यह है कि 2027 में किसकी मुश्किल बढ़ाएंगे?
धनजंय सिंह और बृजभूषण की केमिस्ट्री जौनपुर में बैस क्षत्रिय एकता मंच के द्वारा रविवार को होली मिलन समारोह रखा गया था. इस कार्यक्रम में यूपी की राजनीति के दो बाहुबली चेहरे बृजभूषण शरण सिंह और धनंजय सिंह एक साथ नजर आए. दिलचस्प नजारा तब दिखा जब धनंजय सिंह खुद गाड़ी ड्राइव कर बृजभूषण के सारथी बने. इस बाद मंच पर उनके साथ जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह और एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसु की तिकड़ी नजर आई.
बैस क्षत्रीय एकता मंच से बृजभूषण ने अपने सियासी ताकत और विरोधियों को कड़ा संदेश देते हुए अपने दबदबे की कहानी भी सुनाई. बृजभूषण ने पूर्व सांसद धनंजय सिंह की ओर इशारा करते हुए कहा कि उन्हें पूरी कथा पता है कि आखिर बृजभूषण सिंह का दबदबा कैसे था और आगे कैसे रहेगा. उन्होंने जोर देकर कहा, दबदबा था, दबदबा है और दबदबा रहेगा, क्योंकि मैंने अपनी कमियों को दूर किया है. इस तरह पूर्वांचल के 3 क्षत्रीय नेताओं की केमिस्ट्री ने अलग सियासी कहानी बयां कर दी.
प्रतापगढ़ से अयोध्या तक में एक्टिव बृजभूषण शरण सिंह सिर्फ जौनपुर ही नहीं बल्कि प्रतापगढ़ और अयोध्या में एक्टिव नजर आए. प्रतापगढ़ में संगीपुर ब्लॉक में स्थित सर्वोदय ग्रुप आफ एजुकेशन के वार्षिकोत्सव में बृजभूषण सिंह ने शिरकत किया. अपने हेलीकॉप्टर से पहुंचे थे. इस दौरान क्षत्रीय समुदाय के लोग बड़ी संख्या में उन्हें सुनने के लिए पहुंचे थे. इस दौरान उनका स्वागत काफी जोरदार तरीके से किया गया.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







