
टमाटर किसान गुस्से में लाल! उचित दाम नहीं मिलने पर सड़क पर फेंकी फसल
AajTak
महाराष्ट्र के जालना जिले के किसान टमाटर की अच्छी फसल होने के बावजूद बाजार में कम दाम मिलने से परेशान हैं. किसान अमर काकड़े ने करीब एक एकड़ में उगाई गई फसल को कम दाम मिलने पर सड़क पर फेंक दिया. किसान सरकार से न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की मांग कर रहे हैं.
महाराष्ट्र के जालना जिले में टमाटर की खेती करने वाले किसान इन दिनों भारी परेशानी में हैं. टमाटर की अच्छी फसल होने के बावजूद बाजार में बेहद कम दाम मिल रहे हैं. फसल का इतना कम भाव मिल रहा है कि खेती का खर्च निकालना भी मुश्किल है. इसी गुस्से में एक किसान ने अपनी पूरी फसल सड़क पर फेंक दी.
धारकल्याण गांव के किसान अमर काकड़े ने करीब एक एकड़ जमीन पर टमाटर उगाए थे. जिसमें 40 से 45 हजार रुपये तक का खर्च आया था. मौसम अच्छा रहा, तो फसल भी अच्छी हुई. अमर को उम्मीद थी कि इस बार अच्छी कमाई हो जाएगी. लेकिन जब वे फसल बेचने जालना और छत्रपति संभाजीनगर की करमाड कृषि उपज मंडी पहुंचे, तो व्यापारियों ने सिर्फ 4 से 5 रुपये प्रति किलो का भाव बताया.
यह भाव सुनकर नाराज अमर काकड़े ने कहा कि इस कीमत पर तो मजदूरी और ट्रांसपोर्ट का खर्च भी नहीं निकलता. आखिर में उन्होंने करीब 25 क्विंटल टमाटर जालना-छत्रपति संभाजीनगर हाईवे पर सोमठाणा फाटा के पास एक पुल के नीचे सड़क पर फेंक दिए. इस तरह अपने खेत की फसल को सड़क पर फेंकने की घटना से उनका गुस्सा साफ जाहिर हो रहा है.
उन्होंने बताया कि नवंबर में उन्होंने टमाटर की रोपाई की थीय. दिन-रात मेहनत की, पानी दिया, खाद डाला. फसल तैयार होने पर खुशी भी थी लेकिन बाजार ने निराश कर दिया. अभी एक कैरेट (लगभग 20-23 किलो) टमाटर सिर्फ 150 से 200 रुपये में बिक रहा है. यानी प्रति किलो औसतन 5 से 7 रुपये ही मिल रहे हैं. किसानों का कहना है कि अगर प्रति कैरेट कम से कम 500-600 रुपये मिले, तभी लागत निकल पाएगी.
क्या मांग कर रहे हैं किसान? किसानों ने सरकार से दो बड़ी मांगें की हैं. एक तो टमाटर समेत अन्य सब्जियों और फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) तय किया जाए. दूसरा है कि किसानों को मंडी के बीच वाले दलालों से बचाकर सीधा बाजार उपलब्ध कराया जाए.
क्यों गिरे टमाटर के दाम?मिडिल ईस्ट जंग के कारण विदेशी मांग कम होने और स्थानीय बाजार में ज्यादा सप्लाई के कारण दाम गिरे हैं. जालना जैसे इलाकों में टमाटर का उत्पादन अच्छा रहा, लेकिन खपत के मुताबिक खरीदार नहीं मिल रहे हैं.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







