
नशीली दवाएं, शोषण, ब्लैकमेलिंग... 'भोंदू बाबा' के भक्तों की लाइन में थे एक से एक VIP, चौंका देगी काली करतूत
AajTak
महाराष्ट्र के भोंदू बाबा अशोक खरात को लेकर हर दिन चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. तंत्र-मंत्र और अघोरी क्रियाओं के नाम पर महिलाओं का शोषण, ब्लैकमेलिंग और ठगी का बड़ा जाल फैलाने वाले इस बाबा की करतूतें हैरान करने वाली हैं. जानें, हाईप्रोफाइल कनेक्शन वाले इस ढ़ोंगी का काला सच.
जिस बाबा के पास मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक, सांसद, IAS, IPS अफसर तक अपना भविष्य जानने पहुंचत हों वो बाबा कितना पावरफुल होगा. जिस बाबा के पास खुद पुलिस ये पूछने के लिए जाती हो कि ये फलाना केस कब सुलझेगा, भागा हुआ चोर कब और कैसे हाथ आएगा? वो बाबा कितना ताकतवर होगा. बस इसी ताकत के बल पर उस बाबा ने बड़े बड़े घरानों की महिलाओं की आबरू लूटना शुरू कर दी. वो उन महिलाओं को ब्लैकमेल करने लगा. ये हमारे देश का नया और सबसे ताजा ढ़ोंगी बाबा है. नाम है भोंदू बाबा उर्फ अशोक खरात.
अघोरियों की दुनिया शुरू से तिलस्मी रही है. उनकी इसी रहस्यमयी दुनिया और इसे लेकर लोगों के मन में मौजूद डर ने नासिक के सबसे हाईप्रोफाइल भोंदू बाबा उर्फ अशोक खरात को सबसे बड़ा हथियार दे दिया था. खरात जब भी किसी महिला को अपने शिकंजे में लेता और उससे ज्यादती करता, उससे पहले तंत्र-मंत्र और अघोरी क्रियाओं के नाम पर उसे इतना डरा देता कि फिर किसी भी महिला में उसकी उल-जुलूल हरकतों का विरोध करने की हिम्मत ही नहीं बचती.
नकली अंकशास्त्री और ज्योतिषाचार्य भोंदू बाबा ने दुष्कर्म और ठगी का सारा जाल इसी डर के इर्द-गिर्द बुना था. उसकी गिरफ्तारी के बाद उसे लेकर चलती पुलिस की जांच में अब जो बातें सामने आ रही हैं, उसने खुद पुलिस को भी हैरान कर दिया है. पुलिस को पता चला है कि उसने अपने कनाडा कॉलोनी वाले मकान में मौजूद ऑफिस का ओवरऑल एंबिएंस ही ऐसा बना रखा था कि उसके अंदर जाते ही लोग चकरा जाते थे. ऑफिस में प्लास्टिक के बने नकली सांप, बाघ के चमड़ेनुमा कपड़े का आसन और तरह-तरह के सीक्रेट प्रॉप्स यानी साजो-सामान थे, जिनकी मदद से वो लोगों को डराया करता था.
खरात के हथकंडों में एक हथकंडा आत्मा की आवाज का भी था. उसने अपने दफ्तर में आईफोन में आने वाली रेस्पॉन्सिव एप्प सीरी सरीखे किसी दूसरे एप्लिकेशन के साथ एक डिवाइस भी छुपा रखी थी. जब भी उसके दफ्तर में कोई क्लाइंट या महिला अपनी परेशानी लेकर आती, तो खरात चिल्ला-चिला कर उनसे बातें करता, जिससे दफ्तर में छुपाए गए रिस्पॉन्सिव एप्प से आवाज आती. खरात इसे दफ्तर में मौजूद पवित्र आत्मा की आवाज बता कर लोगों प्रभाव में ले लेता था. ऑफिस में आत्मा के होने की बात जानकर लोग अक्सर उससे डर जाया करते थे. खरात इसी डर का फायदा उठा कर लोगों से मनमानी रकम वसूलता और महिलाओं का रेप करता था.
खरात के खिलाफ पहले एक महिला ने दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज करवाई थी और अब दो और महिलाओं ने उसके खिलाफ यौन उत्पीड़न के लिए दो और मामले दर्ज करवाए हैं. इनमें एक तो खुद उसके यहां काम कर चुके एक पूर्व कर्मचारी की पत्नी का केस है. यानी खरात ने अजनबियों को छोड़िए, खुद अपने एंप्लाई और उसकी बीवी तक को नहीं छोड़ा.
खरात के इस पूर्व कर्मी ने पुलिस में दी गई शिकायत में बताया है कि वो अपने धंधे में हो रहे नुकसान के बाद 2019 में खरात से पहली बार मिला था. जिसके बाद खरात ने उसे अपने दफ्तर में नौकरी दे दी. एक बार वो अपनी समस्याओं को लेकर अपनी पत्नी के साथ खरात से मिलने पहुंचा. जहां खरात ने नजर बचा कर उसकी पत्नी के साथ ये कहते हुए छेड़छाड़ की कि ऐसा करने से उन्हें स्वस्थ बच्चा होगा.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







