
Weather Update: गुजरात-महाराष्ट्र में लू, कश्मीर-हिमाचल में बर्फबारी और तमिलनाडु में जबरदस्त बारिश, मौसम क्यों दिखा रहा अलग-अलग रंग?
AajTak
दरअसल इस समय एक साथ पूरे देश में अलग-अलग सिस्टम एक्टिव है. जहां हिमालय और उसके सटे इलाकों में वेस्टर्न डिस्टरबेंस यानी पश्चिमी विक्षोभ लगातार असर दिखा रहा है.
इन दिनों पूरे देश में मौसम का अजीब अंदाज देखने को मिल रहा है. उत्तर-पश्चिमी भारत में जहां बर्फबारी से लेकर बारिश तक हो रही है वहीं, पश्चिमी भारत में तापमान 40 डिग्री से भी ऊपर पहुंच गया है. मार्च के पहले 15 दिनों में मौसम का ये मिजाज चौंकाने वाला है कि आखिरकार ऐसा उल्टा-पुल्टा मौसम क्यों हो रहा है. गुजरात के कई इलाकों में जिनमें सौराष्ट्र और कच्छ महत्वपूर्ण हैं, वहां तापमान 40 डिग्री से भी अधिक चला गया. कुछ ऐसा ही हाल मुंबई समेत महाराष्ट्र और कोंकण-गोवा इलाके का भी है. दूसरी तरफ 10 मार्च से जम्मू-कश्मीर और हिमाचल-प्रदेश के कई इलाकों में बर्फबारी चल रही है, जो उत्तर-पश्चिम से लेकर उत्तर-पूर्व भारत में होली के दौरान और उसके बाद भी जारी रह सकती है.
क्या है दो अलग-अलग मौसमी सिस्टम की वजह?
दरअसल इस समय एक साथ पूरे देश में अलग-अलग सिस्टम एक्टिव है. जहां हिमालय और उसके सटे इलाकों में वेस्टर्न डिस्टरबेंस यानी पश्चिमी विक्षोभ लगातार असर दिखा रहा है. वहीं गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र और गोवा जैसे राज्यों के कई हिस्सों में शुष्क यानी ड्राई मौसम ने गर्मी की समय से पहले ही एंट्री करवा दी है. जहां एक तरफ हिमालय के पहाड़ी इलाकों और आस-पास के मैदानी इलाकों में बर्फबारी और बारिश एक के बाद एक आ रही है, वहीं एक गर्म हवा से बना हुआ सिस्टम गुजरात और महाराष्ट्र में तापमान को सामान्य से 5-8 डिग्री तक ऊपर ले जा रहा है.
भुज में 42 डिग्री, अहमदाबाद में भी 40 डिग्री के ऊपर तापमान तो मुंबई में भी पारा 40 डिग्री छूने को बेकरार
पिछले कुछ दिनों से पश्चिमी भारत में बारिश बिलकुल भी नहीं हुई है. आर्द्रता की कमी से सूरज की किरणें सीधे ज़मीन को गर्म कर रही हैं क्योंकि आसमान बिलकुल साफ है. इसके साथ ही गर्म हवाओं ने इस घाव पर नमक लगाने का काम किया है. इसी वज़ह से कच्छ, सौराष्ट्र, कोंकण के तटीय इलाकों में तापमान 40 डिग्री से कहीं ऊपर पहुंच गया है. कोंकण के तटीय इलाकों में तो समुद्र की वज़ह से ह्यूमिडिटी भी परेशानी बढ़ा रहा है. राजकोट, सूरत और भुज जैसे शहरों में तो अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. महाराष्ट्र में भी कई इलाकों में तापमान 38-40 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया गया. इन इलाकों में मौसम विभाग ने हीटवेव यानी लू के हालात की घोषणा कर दी है.
तमिलनाडु में चल रही है मॉनसून पूर्व बारिश

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.










