
Weather Update: कोहरे, शीतलहर और कोल्ड डे में ठिठुर रहा उत्तर भारत, दिल्ली में विजिबिलिटी जीरो, फ्लाइट्स पर भी असर!
AajTak
मौसम विभाग के मुताबिक, आज, 2 जनवरी, 2025 को तापमान में मामूली बढ़त देखी जा सकती है लेकिन कोहरे, शीतलहर और कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी. आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जो 1 जनवरी के मुकाबले कुछ ज्यादा है. हालांकि कोहरे का कहर बढ़ेगा.
यूं तो साल 2024 ने गर्म रहने के लिए सालों पुराना रिकॉर्ड तोड़ा है लेकिन साल के आखिरी दिनों में से आज यानी 2 जनवरी तक दिल्ली लगातार चौथे दिन कोल्ड डे की स्थिति से जूझ रही है. ये हाल सिर्फ दिल्ली का ही नहीं बल्कि लगभग पूरे उत्तर भारत का बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पंजाब जैसे क्षेत्रों के अलग-अलग स्थानों पर ठंड के दिन (कोल्ड डे) देखे गए हैं.
मौसम विभाग के मुताबिक, आज, 2 जनवरी, 2025 को तापमान में मामूली बढ़त देखी जा सकती है लेकिन कोहरे, शीतलहर और कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी. आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जो 1 जनवरी के मुकाबले कुछ ज्यादा है. हालांकि कोहरे का कहर बढ़ेगा. बता दें कि वीकेंड पर दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ का असर नजर आएगा और हल्की बारिश हो सकती है. इस दौरान न्यूनतम तापमान में भी बढ़त देखी जाती है.
आईजीआई एयरपोर्ट पर 50 मीटर विजिबिलिटी
आईजीआई हवाईअड्डे पर घना कोहरा छाए रहने से सुबह छह बजे विजिबिलिटी जीरो मीटर तक पहुंच गई. इसका इसर फ्लाइट्स पर भी पड़ सकता है. जो उड़ानें CAT-III के अनुरूप नहीं हैं, उनके प्रभावित होने की संभावना है. एयरपोर्ट अथॉरिटी ने यात्रियों को उड़ान की स्थिति के लिए ऑपरेटरों से संपर्क करने की सलाह दी है. बता दें कि CAT III एक नेविगेशन प्रणाली है जो घने कोहरे और खराब मौसम की स्थिति में दृश्यता कम होने पर विमानों को उतरने की अनुमति देती है.
दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण का क्या है हाल, देखें खास कवरेज
कैसी है आपके शहर की एयर क्वॉलिटी, यहां कीजिए चेक

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.








