
Weather Update: उत्तर भारत में शुष्क मौसम, असम से मिजोरम तक दक्षिणी राज्यों में बारिश का अलर्ट
AajTak
IMD Rainfall Alert: मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3 दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश होने की आशंका है. वहीं, उत्तर भारत में मौसम शुष्क बना हुआ है. IMD के मुताबिक, 5 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों और मध्य भारत में बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी.
Weather Update Today: पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक उत्तर भारत के राज्यों में बारिश की गतिविधियां कम होने से बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं से राहत मिली है. उत्तर भारत के राज्यों में मौसम शुष्क बना हुआ है. जबकि दक्षिण के राज्यों में मध्यम से भारी बारिश का सिलसिला जारी है. असम, मिजोरम समेत कई राज्यों के लिए आज (सोमवार), 5 सितंबर को भी बारिश का अलर्ट जारी है.
मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, उत्तर दक्षिण ट्रफ रेखा लक्षद्वीप पर बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से कोंकण होते हुए उत्तरी मध्य महाराष्ट्र तक फैली हुई है. एक पूर्व-पश्चिम ट्रफ रेखा परिसंचरण से बंगाल की दक्षिण-पूर्वी खाड़ी तक फैली हुई है.
दिल्ली के मौसम का हाल
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज, 5 सितंबर को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. दिल्ली के आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं, जबकि बारिश का अनुमान नहीं है. वहीं, लखनऊ का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहेगा.
जानिए अपने शहर के मौसम का हाल
इन राज्यों में बारिश की संभावना

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









