
Weather Today: हिमाचल से उत्तराखंड तक भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-यूपी में भी बरसेंगे बादल, जानें आज का मौसम
AajTak
देशभर के अधिकतर राज्यों में मॉनसून की बारिश हो रही है. दिल्ली, यूपी समेत उत्तर भारत के राज्यों में लगातार 3-4 दिन बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है. उत्तराखंड से लेकर हिमाचल प्रदेश तक पहाड़ों पर मॉनसून की बारिश आफत लेकर आई है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. आइए जानते हैं देश भर के मौसम का हाल.
दक्षिण-पश्चिम मॉनसून अब मुंबई समेत महाराष्ट्र के बाकी हिस्सों, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, गुजरात के कुछ हिस्सों, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आगे बढ़ गया है. इन सभी राज्यों में मॉनसून की भारी बारिश हो रही है. बारिश के चलते भीषण गर्मी से राहत तो मिली है लेकिन कुछ राज्यों में यह बारिश आफत बनकर बरस रही है. इस बीच मौसम विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना व्यक्त की है. आइए जानते हैं देश भर के मौसम का हाल.
दिल्ली और लखनऊ के मौसम का हाल
मौसम विभाग की मानें तो देश की राजधानी नई दिल्ली में आज (सोमवार) भी बारिश हो सकती है. 29 जून तक नई दिल्ली में बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. अगर तापमान की बात करें तो आज न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.
जानिए अपने शहर के मौसम का हाल
दिल्ली में पूरे हफ्ते होगी बारिश!

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










