
Weather Today: राजस्थान से छत्तीसगढ़ तक तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट, जानें देशभर के मौसम पर IMD का अपडेट
AajTak
मौसम विभाग के मुताबिक, 16 अगस्त को कर्नाटक, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, रायलसीमा, केरल, गंगीय पश्चिम बंगाल और पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं दिल्ली में 17 अगस्त तक हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है.
देशभर में झमाझम बारिश का दौर जारी है. कुछ राज्यों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं, जिसके कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. मौसम विभाग ने 16 अगस्त को कर्नाटक, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, रायलसीमा, केरल, गंगीय पश्चिम बंगाल और पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
दिल्ली का मौसम
दिल्ली में 17 अगस्त तक हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है. मौसम विभाग ने 18 और 19 अगस्त को दिल्ली में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है. IMD के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है और न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण का क्या है हाल, देखें खास कवरेज देश के मौसम का हाल
आईएमडी के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में व्यापक रूप से व्यापक रूप से हल्की/मध्यम बारिश होने की संभावना है. सप्ताह के दौरान पंजाब, हरियाणा चंडीगढ़-दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में छिटपुट से लेकर व्यापक रूप से वर्षा हो सकती है. 16-17 तारीख के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद और पश्चिमी राजस्थान में छिटपुट भारी वर्षा होने की संभावना है. 16-21 अगस्त के दौरान उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में, 16-21 अगस्त के दौरान हिमाचल प्रदेश में, 15 तारीख को पंजाब में, 16 अगस्त को हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली में बारिश की संभावना है. पूर्वी राजस्थान में 16 अगस्त को बारिश हो सकती है. कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, यहां जानिए अपडेट अगले 7 दिनों के दौरान मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में व्यापक रूप से हल्की/मध्यम बारिश होने की संभावना है. कोंकण और गोवा व गुजरात क्षेत्र में छिटपुट से लेकर व्यापक वर्षा होने की संभावना है, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और सौराष्ट्र और कच्छ में छिटपुट से लेकर छिटपुट बारिश होने की संभावना है. 16 और 19-21 अगस्त के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है और 18-21 अगस्त के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश में, 18-20 अगस्त के दौरान विदर्भ और कोंकण और गोवा में, 17-21 अगस्त के दौरान छत्तीसगढ़ में भारी बारिश हो सकती है. 16 अगस्त को छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










