
Weather Today: यूपी-दिल्ली समेत इन राज्यों में आज बदलेगा मौसम, बरसेंगे बादल, जानें IMD का अपडेट
AajTak
देश की राजधानी दिल्ली के लोगों को चिलचिलाती गर्मी से मामूली राहत मिल सकती है. दिल्ली-एनसीआर में कल तापमान 43 डिग्री के आस-पास दर्ज किया गया था, जिसमें आज गिरावट देखने को मिल सकती है. दरअसल, IMD ने आज, 23 मई को दिल्ली समेत कई राज्यों में हल्की बारिश होने और मौसम मदलने की संभावना जताई है.
देश के अधिकतर हिस्सों में गर्मी से लोग बेहाल हैं. चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में बारिश की संभावना व्यक्त की है. मौसम विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, आने वाले कुछ दिनों तक दिल्लीवासियों को भी लू और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है. वहीं, पश्चिम बंगाल में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
नई दिल्ली का मौसम मौसम विभाग की मानें तो आज यानी 23 मई को नई दिल्ली में बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. IMD के मुताबिक, नई दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 43 डिग्री दर्ज किया जाएगा. इसी के साथ, दिल्ली में आज हल्की बारिश भी होने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक, नई दिल्ली में 28 मई तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है. इस दौरान तापमान में भी हल्की कमी दर्ज की जाएगी.
उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल मौसम विभाग की मानें तो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 25 और अधिकतम तापमान 41 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, लखनऊ में आज आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं. मौसम विभाग की मानें तो लखनऊ में 24 मई से बारिश का सिलसिला देखने को मिलेगा. वहीं, बारिश के साथ ही, तापमान में हल्की गिरावट भी दर्ज की जाएगी.
वहीं, गाजियाबाद की बात करें तो आज यहां न्यूनतम तापमान 41 डिग्री दर्ज किया जाएगा. गाजियाबाद में आज आंशिकतौर पर बादल छाए रह सकते हैं. वहीं, 24 मई से गाजियाबाद में भी बारिश का सिलसिला जारी हो सकता है. बारिश के साथ ही गाजियाबाद में भी तापमान में कमी दर्ज की जाएगी.
पश्चिम बंगाल में ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग की मानें तो पश्चिम बंगाल के जिलों में 23 से 27 मई के बीच बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. IMD ने पश्चिम बंगाल के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
अन्य राज्यों के मौसम का हाल मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, पूर्वी असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा के दक्षिणी तट, उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिण छत्तीसगढ़, केरल और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें संभव हैं. वहीं, पश्चिमी हिमालय, तमिलनाडु, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी हल्की बारिश देखने को मिल सकती है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






