
Weather Today: मुंबई में हीट वेव का अलर्ट, उत्तर से लेकर मध्य भारत तक तापमान में वृद्धि, जानें आज का मौसम
AajTak
Weather Update Today: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी और लू की स्थिति बनी हुई है. इसके अलावा तटीय महाराष्ट्र और पश्चिमी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में भी गर्म हवाएं चलने की संभावना है.
Weather Update Today 15th March 2022: मार्च के महीने में देश भर का मौसम शुष्क बना हुआ है. उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के अधिकतम तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है. वहीं, कई हिस्सों में लू भी चल रही है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी और लू की स्थिति बनी हुई है. इसके अलावा तटीय महाराष्ट्र और पश्चिमी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में भी तापमान बढ़ने के साथ गर्म हवाएं चलने की संभावना है.
इन राज्यों में बारिश की संभावना आईएमडी के मुताबिक, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है. वहीं, एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण छत्तीसगढ़ और आसपास के इलाकों में निचले स्तरों पर बना हुआ है. मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है.
दिल्ली के मौसम का हाल दिल्ली का मौसम आज पूरा दिन साफ रहेगा. वहीं, यहां आज तेज हवाएं चलने की संभावना है. ऐसे में आने वाले दिनों में दिल्लीवासियों को सावधान रहने की जरूरत है. मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.
प्रमुख शहरों में आज का तापमान
मुंबई में हीट वेव का अलर्ट मुंबई, ठाणे और रायगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में आज यानी मंगलवार को लू चलने की संभावना है. आईएमडी ने दो दिनों के लिए उत्तरी कोंकण, ठाणे, मुंबई और रायगढ़ में लू की चेतावनी के साथ येलो अलर्ट जारी किया है. मुंबई का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.
अपने शहर के मौसम का जानिए ताजा हाल

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.










