
समुद्री सरहद, पहाड़ों का घेरा और रेगिस्तान... इस तरह दुश्मनों से लोहा ले रहा है ईरान, जानें इनसाइड स्टोरी
AajTak
ईरान की भौगोलिक स्थिति यानी पहाड़ों, रेगिस्तान और होर्मुज स्ट्रेट ने उसे दुनिया की ताकतवर ताकतों के सामने अजेय बना दिया है. ये सब कैसे मुमकिन हुआ? जानिए ईरान की रणनीति और असीम ताकत की पूरी कहानी.
अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान के साथ जंग की शुरुआत की थी, अब उस जंग के 24 दिन हो चुके हैं. पूरी दुनिया हैरान है कि आखिर ईरान इस जंग को इतनी लंबी कैसे खींच ले गया? ना सिर्फ खींच ले गया, बल्कि इतने बड़े पैमाने पर अमेरिका और इजरायल को नुकसान कैसे पहुंचा दिया? ईरान इजरायल के उन तमाम ठिकानों पर बम बरसा रहा है, जिसके बारे में इससे पहले कोई सोच भी नहीं सकता था.
अमेरिका के सबसे अजूबे F-35 फाइटर जेट से लेकर F-15 तक को गिरा देने वाला ईरान ने अपनी सरहद से चार हजार किलोमीटर दूर हिंद महासागर के बीचो बीच डिएगो गार्सिया पर मौजूद अमेरिकी और ब्रिटेन के संयुक्त हवाई अड्डे पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमले कर वैसे ही दुनिया को चौंका दिया है. ये सब ईरान कैसे कर रहा है? किस तरह वो अमेरिका और इजरायल से लोहा ले रहा है? कैसे उसके मिसाइल हर गुजरते दिन के साथ अमेरिका और इजरायल को चौंका रहे हैं?
जंग शुरु होने के 24 घंटे बाद ही ट्रंप ने कहा था कि ईरान का सब कुछ खत्म हो चुका है. उनकी नेवी खत्म, एयरफोर्स खत्म, सारे जंगी जहाज खत्म, रडार खत्म, उनके लीडर खत्म, उनके उत्तराधिकारी खत्म, उसके बाद के भी ज्यादातर लीडर खत्म और अब ईरान में कोई लीडर बनने को भी तैयार नहीं. अब हम उनसे बात करने को तैयार हैं, लेकिन बात करने वाला कोई है ही नहीं.
तो कायदे से ट्रंप के हिसाब से ईरान की नेवी, एयरफोर्स, एयरक्राफ्ट, रडार, लीडरशिप, सेकेंड लीडरशिप सब खत्म हो चुकी थी. अब ऐसे में जाहिर है ईरान से जंग का कोई मतलब ही नहीं था. क्योंकि ईरान जंग लड़ने लायक तो बचा ही नहीं था. पर सवाल ये है कि सब कुछ खत्म हो जाने के बावजूद ईरान जैसे जैसे जंग आगे बढ़ रही थी और ज्यादा ताकत के साथ इजरायल के अलग अलग शहरों और खाड़ी के देशों पर फिर हमले कैसे कर रहा था?
ईरान की जिस नेवी और एयरफोर्स को डोनाल़्ड ट्रंप 7 मार्च को ही मुर्दा करार दे चुके थे, वही ट्रंप 10 दिन बाद ये कह रहे हैं कि ईरान पलटवार कर रहा है. खाड़ी के देशों पर हमले कर रहा है जिसके बारे में किसी ने सोचा नहीं था. जिस ईरान की ताकत को डोनाल़्ड ट्रंप जंग के पहले हफ्ते ही खत्म करने का दावा कर चुके थे वही ईरान मिडिल ईस्ट के देशों के साथ साथ इजरायल के रेलवे और ट्रेनों तक को निशाना बना रहा था. इजरायल के गैस फैसिलिटी पर हमले कर रहा था.
खबर तो ये भी है कि ईरान ने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के घर तक पर बम गिराए. इजरायल पर लगातार ईरानी मिसाइली हमलों को देखते हुए इजरायल में मौजूद अमेरिकी एंबेसी को अमेरिकी नागरिको के लिए ये एडवाइजरी जारी करनी पड़ी कि वो तुरंत इजरायल छोड़ दे, वो भी सड़क के रास्ते.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







