
Weather Today: बिहार-झारखंड समेत इन राज्यों में 5 दिन तक होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने दिया ये अपडेट
AajTak
Rainfall Alert: गर्मी से अब राहत मिलती दिखाई दे रही है. मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली, झारखंड समते कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई है. बारिश के चलते इन राज्यों में तापमान में भी कमी दर्ज की जाएगी. यहां पढ़िए आज कैसा रहेगा मौसम.
Weather Update Today, Rainfall, IMD Prediction: लंबे समय से गर्मी से परेशान राज्यों को पिछले दो दिनों में बारिश के चलते राहत मिली है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार से मौसम बदला है. दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार और शुक्रवार की सुबह बारिश से मौसम सुहावना होने के साथ तापमान में भी कमी आई है. वहीं, आज लगातार तीसरे दिन भी हल्की बारिश का सिलसिला थमता नहीं दिख रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर के अधिकतर इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.
मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में आज, 18 जून को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. वहीं, दिल्ली में अगले तीन दिनों तक बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी.
मौसम विभाग ने दिल्ली, बिहार, झारखंड समेत कई राज्यों में बारिश का अनुमान लगाया है. इन राज्यों में बारिश के चलते मौसम सुहाना रहेगा. बिहार के कई इलाकों में अगले पांचल दिनों तक बारिश का अनुमान है. पटना में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहेगा. वहीं, पटना में 18 से 20 जून तक बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है.
IMD की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, 18 से 20 जून के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश में अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश की संभावना है. वहीं, पश्चिम मध्य प्रदेश और विदर्भ में 18 और 19 जून को बारिश हो सकती है. छत्तीसगढ़ में 19 से 21 जून के दौरान बारिश की संभावना है.
जानिए अपने शहर के मौसम का हाल
अगले 5 दिनों के दौरान केरल और माहे, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भारी बारिश की संभावना है. वहीं, 18 से 20 जून तक टीय आंध्र प्रदेश में बारिश हो सकती है. बता दें कि महाराष्ट्र, गोवा, बिहार समेत कई राज्यों में मॉनसून की बारिश हो रही है जबकि दिल्ली समेत उत्तर भारत के कुछ राज्यों में प्री मॉनसून गतिविधियां जारी हैं.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










