
Weather Today: देश भर में मॉनसूनी आफत! यूपी-बिहार से मुंबई तक इन राज्यों में आज भी भारी बारिश की चेतावनी
AajTak
मौसम विभाग के मुताबिक, 12 जुलाई को कर्नाटक, गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, अरुणाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तर प्रदेश, बिहार, असम और मेघायल के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं, मुंबई में सुबह-सुबह तेज बारिश के कारण कई जगहों पर जलभराव हो गया है.
देश के अधिकांश राज्यों में इन दिनों खूब बारिश हो रही है, जिसकी वजह से कई राज्यों में बाढ़ के हालात बने हुए हैं. मौसम विभाग (IMD) ने आज, 12 जुलाई को कर्नाटक, गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, अरुणाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तर प्रदेश, बिहार, असम और मेघायल के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई का भी भारी बारिश के कारण बुरा हाल है. सुबह-सुबह मूसलाधार बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव की स्थिति है. इस बीच मौसम विभान ने आज और कल यानी दो दिन भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना व्यक्त की है. ऐसे में मुंबईवासियों के लिए 48 घंटे भारी हो सकते हैं.
दिल्ली का मौसम IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली में आज यानी 12 जुलाई को आसमान में घने बादल छाए रहेंगे और इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में इस पूरे हफ्ते हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है. IMD के मुताबिक, इस पूरे सप्ताह दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच और न्यूनतम तापमान 27 से 28 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है. दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण का क्या है हाल, देखें खास कवरेज
दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना देश के मौसम का हाल मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पूर्वोत्तर बिहार, दक्षिण गुजरात, कोंकण और गोवा और तटीय कर्नाटक में मध्यम से भारी बारिश संभव है. वहीं, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, विदर्भ, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान, लक्षद्वीप, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, तेलंगाना के कुछ हिस्सों और दक्षिण छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, यहां जानिए अपडेट इसके अलावा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, मध्य प्रदेश, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, विदर्भ और मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. लद्दाख, जम्मू कश्मीर, गंगीय पश्चिम बंगाल, सौराष्ट्र और कच्छ, रायलसीमा, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में हल्की बारिश संभव है.
देश की मौसमी गतिविधियां मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, मॉनसून कि अक्षय रेखा जैसलमेर, कोटा, शिवपुरी, सतना, डाल्टनगंज, पुरलिया, कोंटाई और फिर पूर्व की ओर बंगाल की खाड़ी के उत्तरी भाग से होकर गुजर रही है. उत्तर-पूर्व असम और उसके आस-पास के क्षेत्रों पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. वहीं, पूर्व-पूर्व उत्तर प्रदेश से उत्तर-पूर्व असम के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण के ऊपर एक पूर्व-पश्चिम ट्रफ, जो समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर उत्तर बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल से होकर गुजर रही है.कैसी है आपके शहर की एयर क्वॉलिटी, यहां कीजिए चेक इसके अलावा कच्छ के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है. उत्तर महाराष्ट्र तट से केरल तट तक एक द्रोणिका फैली हुई है. लगभग 20° उत्तरी अक्षांश पर समुद्र तल से 3.1 से 5.8 किलोमीटर ऊपर एक कतरनी क्षेत्र बना हुआ है. उत्तर-पूर्व राजस्थान और उसके आसपास के क्षेत्रों पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.










