
Weather Today: दिल्ली-UP समेत देश के इन हिस्सों में आज होगी बारिश, कंपकंपाती ठंड भी बढ़ाएगी टेंशन
AajTak
Weather News, Rainfall Update Today: उत्तर भारत में कंपकंपाती सर्दी और घने कोहरे के बीच बारिश ने मुश्किलें पैदा कर दी हैं. मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. आज और कल राजधानी में बारिश होगी.
Rainfall Weather Update, Weather Forecast: कड़ाके की ठंड के बीच देश के कई हिस्सों में दो दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम में यह बदलाव वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से आएगा. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, राजस्थान, यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में बारिश का अनुमान जताया गया है. उत्तर भारत में कंपकंपाती सर्दी और घने कोहरे के बीच बारिश ने मुश्किलें पैदा कर दी हैं. मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में दो दिन बारिश के अनुमान के बीच आज का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










