
Weather Today: दिल्ली-UP में आज हल्की बारिश के आसार, जानें कैसा रहेगा देशभर के मौसम का हाल
AajTak
आज मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों और उत्तरी मध्य महाराष्ट्र में मध्यम से भारी बारिश संभव है. इसी के साथ, पूर्वोत्तर भारत, ओडिशा, विदर्भ, तेलंगाना, कोंकण और गोवा, मराठवाड़ा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, लक्षद्वीप और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.
अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत और पश्चिमी मध्य भारत के हिस्सों में बारिश की गतिविधियों में कमी दर्ज की जाएगी. मौसम विभाग की मानें तो 25 सितंबर से पश्चिमी राजस्थान के इलाकों से मॉनसून की वापसी शुरू हो सकती है. हालांकि, इस बीच, बिहार, झारखंड, उप- हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम और उत्तर पूर्वी भारत में आज यानी 23 सितंबर को भारी बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं.
नई दिल्ली के मौसम का हाल मौसम विभाग की मानें तो आज यानी शनिवार को देश की राजधानी नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. इसी के साथ, नई दिल्ली में हल्की बारिश या बूंदाबांदी देखने को मिलेगी. वहीं, 24 सितंबर को भी नई दिल्ली में हल्की बूंदाबांदी या बारिश दर्ज की जाएगी.
उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल मौसम विभाग की मानें तो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, लखनऊ में आज हल्की बारिश या बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है. गाजियाबाद की बात करें तो आज यहां न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. गाजियाबाद में आज आसमान साफ रहने के आसार हैं.
अन्य राज्यों के मौसम का हाल मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट की मानें तो आज मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों और उत्तरी मध्य महाराष्ट्र में मध्यम से भारी बारिश संभव है. इसी के साथ, पूर्वोत्तर भारत, ओडिशा, विदर्भ, तेलंगाना, कोंकण और गोवा, मराठवाड़ा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, लक्षद्वीप और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. वहीं, पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, रायलसीमा, तमिलनाडु, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश संभव है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.










