
Silver Price Crash: चांदी हफ्ते भर में क्रैश... 32000 रुपये हुई सस्ती, सोना ₹13000 फिसला
AajTak
Gold-Silver Weekly Fall Update: सोना-चांदी की कीमतों में बीते सप्ताह जोरदार गिरावट देखने को मिली है. चांदी करीब 32,000 रुपये, जबकि सोना 13,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा फिसला है. अपने हाई से अब 1 किलो चांदी 1.92 लाख रुपये सस्ती मिल रही है.
सोना-चांदी की कीमतों (Gold-Silver Rates) में बीते कुछ दिनों में खासा हैरान किया है. ऐसा इसलिए क्योंकि आमतौर पर आपदा या ग्लोबल टेंशन के हालात में दोनों कीमती धातुओं के दाम में तेजी देखने को मिलती रही है, लेकिन फिलहाल जारी मिडिल ईस्ट युद्ध (Middle East War) के बीच ये जमकर टूट रही हैं.
बीते एक हफ्ते के भीतर ही चांदी का भाव जमकर क्रैश (Silver Price Crash) हुआ और ये करीब 32,000 रुपये प्रति किलो तक सस्ती हो गई. सोना भी जमकर टूटा है और ये पिछले सप्ताह के पांच कारोबारी दिनों में ही 13,000 रुपये से ज्यादा फिसला है.
चांदी की कीमत में तगड़ी गिरावट पिछले सप्ताह के पांच कारोबारी दिनों में चांदी की कीमत भर-भराकर टूटी. बीते 13 मार्च को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 मई की एक्सपायरी वाला सिल्वर प्राइस 2,59,435 रुपये प्रति किलोग्राम था और बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार तक ये गिरते हुए 2,23,305 रुपये तक टूट गया था. यानी 36,103 रुपये सस्ती हो गई थी. हालांकि, इसकी गिरावट में कुछ कमी आई और ये 2,27,470 रुपये पर क्लोज हुआ. ऐसे में हफ्तेभर में चांदी का भाव 31,965 रुपये टूटा.
लगातार क्रैश हो रही चांदी (Silver Price Crash) का भाव अब अपने हाई लेवल से काफी कम हो चुका है. दरअसल, चांदी का वायदा भाव इस साल 29 जनवरी को पहली बार 4 लाख रुपये प्रति किलो के पार निकला था और 4,20,048 रुपये के लाइफ टाइम हाई लेवल पर पहुंचा था. इस हाई से वर्तमान कीमत की तुलना करें, तो 1 Kg Silver Price 1,92,578 रुपये तक कम है.
सोने के भाव में सुस्ती जारी चांदी के अलावा दूसरी ओर सोना भी सुस्त बना हुआ है. MCX पर बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को 2 अप्रैल की एक्सपायरी वाला सोना मामूली बढ़त लेकर 1,44,825 रुपये प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुआ था. लेकिन बाकी के चार कारोबारी दिनों में आई गिरावट के हिसाब से कैलकुलेशन करें, तो गोल्ड प्राइस 13,641 रुपये प्रति 10 ग्राम फिसला है. जी हां, 13 मार्च को MCX Gold Rate 1,58,466 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो शुक्रवार को कम होकर 1,44,825 रुपये रह गया. चांदी की तरह सोना भी अपने 29 जनवरी के हाई लेवल से काफी सस्ता हो गया है. इसका लाइफ टाइम हाई 1,93,096 रुपये है और वर्तमान भाव से तुलना करें, तो 10 Gram 24 Karat Gold Rate 48,271 रुपये कम है.
घरेलू मार्केट में सोना-चांदी का दाम एमसीएक्स के अलावा अगर घरेलू मार्केट में सोना-चांदी की कीमतों में आए चेंज पर गौर करें, तो इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट IBJA.Com के मुताबिक यहां भी Gold-Silver Rate फिसला है. हफ्तेभर में 24 कैरेट सोने का भाव 1,58,399 रुपये से गिरकर 1,47,218 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. ऐसे में घरेलू मार्केट में सोना 9,181 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है. अलग-अलग क्वालिटी के लेटेस्ट गोल्ड रेट देखें, तो...

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.










