
'नजरदोष के नाम पर पिलाया नशीला पानी, फिर लाइट...' ढोंगी अशोक खरात को लेकर छात्रा की आपबीती
AajTak
आस्था का फायदा उठाकर आरोपी अशोक खरात ने विश्वास जीतकर अपराध किया. धमकी और भय के कारण पीड़िता लंबे समय तक चुप रही. अब जांच एजेंसियां अन्य संभावित पीड़ितों की जानकारी जुटा रही हैं और सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं.
आस्था के नाम पर महिलाओं की अस्मत से खिलवाड़ करने वाले पाखंडी अशोक खरात को लेकर लगातार खुलासे हो रहे हैं. ढोंगी बाबा अशोक खरात ने कई महिलाओं को ठगकर उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए हैं. 17 तारीख को उसकी गिरफ्तारी का मुख्य कारण नासिक में दर्ज हुई एफआईआर है. 24 वर्षीय डी-फार्मेसी की पढ़ाई कर रही एक विवाहित महिला को भी उसने इसी तरह अपना शिकार बनाया.
यह महिला अपने पति के साथ बाबा का आशीर्वाद लेने उसके ऑफिस गई थी. वहां अशोक खरात ने दोनों के हाथ देखकर कहा कि उनके विवाह को 'नजर' लग गई है और उसे दूर करना जरूरी है, वरना महिला की जान को खतरा हो सकता है. इसके लिए उसने उन्हें एक प्लास्टिक की बोतल में भरा पानी दिया और तीन दिन तक बेडरूम में रखने को कहा. उसने कहा कि यदि पानी काला हो गया, तो नजरदोष दूर हो जाएगा.
लोगों से बाबा के बारे में अच्छी बातें सुनकर दंपति को उस पर विश्वास हो गया. इसके बाद बाबा ने महिला के पति को केबिन से बाहर भेज दिया और महिला से दरवाजा बंद करने को कहा. फिर उसने उसे तांबे के बर्तन में रखा पानी पिलाया, जिसका स्वाद खारा और कड़वा था. पानी पीने के बाद महिला को चक्कर और मितली होने लगी. इसी दौरान बाबा ने उसे कहा कि जितना ज्यादा पानी पिएगी, उतना अच्छा फल मिलेगा.
यह भी पढ़ें: कहानी मेरी जुबानी: 13 करोड़ के फार्महाउस में छिपा ढोंगी बाबा अशोक खरात का डरावना सच
शोषण के बाद दी धमकी
इसके बाद उसने महिला से एक गिलास सिर पर रखकर आंखें बंद कर गायत्री मंत्र जपने को कहा. महिला ने उसकी बात मानी, लेकिन तभी बाबा ने कमरे की लाइट बंद कर पीछे से उसे पकड़ लिया और उसके साथ जबरदस्ती की. उसने खुद को भगवान श्रीकृष्ण का अवतार बताते हुए महिला को 'राधा' कहा और उसके साथ अनैसर्गिक संबंध बनाए.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.










