
डराने लगी महायुद्ध की भयावह तस्वीर... परमाणु प्लांट तक पहुंच गई बमबारी, रेडिएशन का बढ़ा खतरा
AajTak
ईरान के देजफुल एयरबेस और इजरायल के डिमोना परमाणु प्लांट पर हमले से महायुद्ध की भयावह तस्वीर उभर कर सामने आई हैं. नतांज पर पांचवां हमला, फोर्डो, इस्फहान, पारचिन समेत कई न्यूक्लियर साइट्स तबाह किए गए हैं. रेडिएशन बड़ा खतरा मंडरा रहा है. अभी पारंपरिक युद्ध है, लेकिन परमाणु जंग का डर बढ़ गया.
21 मार्च 2026 को ईरान के खूजिस्तान प्रांत में देजफुल शहर के पास वाहदाती एयरबेस (4th Tactical Fighter Base) पर भारी बमबारी हुई. अमेरिका और इजरायल के प्रेसीजन मिसाइलों ने बेस के गोला-बारूद के बंकरों को निशाना बनाया. हमले के बाद बंकरों में स्टोर किए गए हथियार खुद फटने लगे – सेकेंडरी एक्सप्लोजन की चेन रिएक्शन शुरू हो गई. यहां नीचे दिए गए वीडियों में आप देख सकते हैं...
आसमान में मशरूम क्लाउड उठा, आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दीं. लोकल लोगों ने मोबाइल से वीडियो बनाया जिसमें धमाकों की आवाज, पक्षियों की चहचहाहट और लगातार रंबलिंग शॉकवेव सुनाई दे रही थी. ये बेस 1980 से ईरान के पुराने F-5 टाइगर II फाइटर जेट्स का घर था.
यह भी पढ़ें: डर के आगे भूख है... आर्कटिक में दो दुश्मन खोज रहे शिकार, क्लाइमेट चेंज से परेशान
हमले में कई F-5 जेट्स जल गए और पूरा एम्यूनिशन डिपो तबाह हो गया. ये बेस 1980 के ईरान-इराक युद्ध में भी हमले झेल चुका था, लेकिन इस बार नहीं बच सका.
डिमोना पर हमला – इजरायल का परमाणु प्लांट निशाने पर
इजरायल के डिमोना न्यूक्लियर रिसर्च सेंटर पर भी हमला हुआ है. ये इजरायल का मुख्य परमाणु रिएक्टर है जहां परमाणु हथियार से जुड़ी रिसर्च होती है. ईरान की तरफ से मिसाइल या ड्रोन हमला बताया जा रहा है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.











