
Weather Today: दिल्ली से लेकर हिमाचल तक इन राज्यों में शीतलहर, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
AajTak
Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में मौसम साफ है और सुबह से ही धूप खिली है. मौसम विभाग की मानें तो आज यानी 07 फरवरी को उत्तरी मध्य प्रदेश, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और ओडिशा के सुदूर इलाकों में घना कोहरा छाया रह सकता है.
उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में बारिश का सिलसिला खत्म हो चुका है. हालांकि, मौसम विभाग की मानें तो पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में अगले दो दिनों के दौरान ठंडी हवाएं चलने का सिलसिला जारी रहेगा. मौसम विभाग (IMD) की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, उत्तर पश्चिम भारत, पूर्वी भारत और मध्य भारत के राज्यों में अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी.
इन इलाकों में कोहरे का पूर्वानुमान मौसम विभाग की मानें तो आज यानी 07 फरवरी को उत्तरी मध्य प्रदेश, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और ओडिशा के सुदूर इलाकों में घना कोहरा छाया रह सकता है. वहीं, अगर शीतलहर की बात करें तो आज हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में कोल्ड वेव की स्थिति रहेगी.
कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, यहां जानिए अपडेट
नई दिल्ली के मौसम का हाल मौसम विभाग की मानें तो आज यानी 07 फरवरी को नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान 07 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, आज नई दिल्ली में मौसम साफ रहेगा. मौसम विभाग की मानें तो आने वाले कुछ दिनों में दिल्ली के तापमान में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा.
उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल मौसम विभाग की मानें तो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 09 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, आज लखनऊ में मध्यम कोहरा देखने को मिलेगा. गाजियाबाद की बात करें तो आज न्यूनतम तापमान 07 डिग्री और अधिकतम तापमान 18 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, आज गाजियाबाद में कोहासा रहेगा.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.

पश्चिम बंगाल की सत्ता की कुर्सी का रास्ता अल्पसंख्यकों मोहल्लों से होकर गुजरता है. और ममता बनर्जी ने इस बात को न सिर्फ समझा है, बल्कि पिछले 15 सालों में इसी से अपनी सत्ता के किले को चुनाव दर चुनाव मजबूत बनाया है. आज जब 2026 के विधानसभा चुनाव करीब हैं, तो ममता का मुस्लिम वोट बैंक पर कब्जा पहले से कहीं ज्यादा मजबूत नजर आता है.

कश्मीर से लेकर हिमाचल तक मौसम ने अचानक करवट ले ली है. जोजिला पास और गंदरबल इलाके में ताजा बर्फबारी से ट्रैफिक प्रभावित हुआ है, जबकि गुलमर्ग,सोनमर्ग और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात से ठंड फिर लौट आई है. उधर हिमाचल में लाहौल स्पीति, रोहतांग और अटल टनल के आसपास बर्फबारी ने हालात बदल दिए हैं. देखें रिपोर्ट.










