
वेस्टर्न डिस्टरबेंस से बदला गुजरात का मौसम, कई जिलों में ओलावृष्टि और तूफान
AajTak
गुजरात में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण मौसम अचानक बदल गया है. कई जिलों में बेमौसम बारिश, तेज हवाएं और ओलावृष्टि हुई है. अगले 48 घंटों में भी गरज के साथ बारिश और तूफान का अलर्ट जारी है. किसानों की चिंता बढ़ी है, जबकि मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है.
गुजरात में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के सक्रिय होने से मौसम अचानक बदल गया है. राज्य के कई हिस्सों में बेमौसम बारिश, तेज हवाएं और ओलावृष्टि देखने को मिली है. अगले 48 घंटों के लिए मौसम विभाग ने गरज के साथ बारिश और तूफान की संभावना जताई है.
कच्छ इलाके में बारिश के साथ ओले भी गिरे हैं. वहीं रापर में भी ओलावृष्टि के साथ बारिश हुई है. लखपत तालुका में तेज हवाओं के साथ बारिश दर्ज की गई है. लखपत के एकतानगर और दयापर में भी बारिश हुई है. देर रात से ही राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिला, जहां तेज हवाओं ने नुकसान भी पहुंचाया है.
कच्छ और रापर में ओलावृष्टि के साथ बारिश
मौसम विभाग के अनुसार आज भी कई इलाकों में छिटपुट बारिश जारी रह सकती है. कच्छ, द्वारका और पोरबंदर में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी चलने का भी अनुमान जताया गया है. आज कच्छ, जामनगर, राजकोट, मोरबी, पोरबंदर, जूनागढ़, गिर सोमनाथ, दीव, अमरेली, बनासकांठा, साबरकांठा और पाटन में ओलावृष्टि के साथ बारिश हो सकती है.
अगले 48 घंटों में कई जिलों में बारिश की संभावना
वहीं 20 तारीख को बनासकांठा, साबरकांठा, अरावली, महिसागर, पंचमहल, दाहोद, छोटा उदयपुर, कच्छ, अमरेली और भावनगर में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने का पूर्वानुमान है. बेमौसम बारिश से किसान चिंतित हैं. वहीं मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है. मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.









