
Weather Today: दिल्ली में बस आने वाला है मॉनसून, इन राज्यों में 5 दिनों तक होगी बारिश, जानें मौसम का ताजा हाल
AajTak
Monsoon 2022, Weather Update Today: मौसम विभाग ने आज, 25 जून को कई राज्यों में झमाझम बारिश के आसार जताए हैं. पश्चिम बंगाल, सिक्किम मेघालय आदि जैसे राज्यों में अगले पांच दिनों तक बारिश की संभावना है. बता दें कि केरल, कर्नाटक जैसे दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में बीते कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है. वहीं, उत्तर भारत के लोग मॉनसून का इंतजार कर रहे हैं.
Weather Forecast, Rainfall Today, IMD Rains Alert: दक्षिण भारत के राज्य केरल से पिछले महीने के अंत में शुरू हुआ मॉनसून अब तक कई प्रदेशों में पहुंच चुका है. हालांकि, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में लंबे समय से जारी मॉनसून का बेसब्री से इंतजार अब खत्म होने वाला है. दरअसल, मौसम विभाग का अनुमान है कि 27 जून को मॉनसून राजधानी में दस्तक दे देगा. उधर, मौसम विभाग ने आज कई राज्यों में झमाझम बारिश के आसार जताए हैं. पश्चिम बंगाल, सिक्किम मेघालय आदि जैसे राज्यों में अगले पांच दिनों तक बारिश की संभावना जताई गई है. मालूम हो कि केरल, कर्नाटक जैसे दक्षिण भारत के राज्यों में बीते कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है. वहीं, उत्तर भारत के लोग मॉनसून का इंतजार कर रहे हैं.
जानिए अपने शहर के मौसम का हाल
जानिए कैसा रहेगा उत्तर भारत का हाल मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में आज बारिश की उम्मीद नहीं है. आज का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा. यहां 27 जून से ही बारिश की संभावना है, तब तक दिन में धूप निकलती रहेगी. उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां भी आज बारिश की उम्मीद नहीं है. लखनऊ में आज का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा. आसमान में बादल छाए रहेंगे.
जानिए प्रमुख शहरों का तापमान
वहीं, बिहार में इन दिनों ज्यादातर जिलों में रोजाना बारिश हो रही है. IMD के मुताबिक, आज पटना में बारिश और आंधी तूफान के आसार हैं. यहां का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.
अपने शहर के तापमान के बारे में यहां जानिए

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








