
Weather Today: दिल्ली में आज बादलों का डेरा, पहाड़ों पर होगी भारी बारिश! जानें देशभर में कैसा रहेगा मौसम
AajTak
मौसम विभाग की मानें तो उत्तर भारत में 28, 29 और 30 मार्च को वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश देखने को मिलेगी. वहीं, मैदानी इलाकों में मौसम सुहवाना रहेगा.
देश के कुछ राज्यों में बारिश का दौर देखने को मिल रहा है. वहीं, एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ के असर से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में बारिश की शुरुआत होगी. मौसम विभाग की मानें तो 31 मार्च तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ के असर से भारी बारिश देखने को मिलेगी. पहाड़ों पर हो रही बारिश का असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिलेगा. मौसम विभाग की मानें तो उत्तर भारत में 28, 29 और 30 मार्च को वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश देखने को मिलेगी. वहीं, मैदानी इलाकों में मौसम सुहवाना रहेगा.
कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, यहां जानिए अपडेट
नई दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम मौसम विभाग की मानें तो देश की राजधानी नई दिल्ली में आज यानी 27 मार्च को न्यूनतम तापमान 18 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, नई दिल्ली में सुबह के वक्त दिल्ली में आंशिकतौर पर बादल छाए रहेंगे और दोपहर या शाम तक पूरी तरह से बादलों का डेरा दिखाई देगा. मौसम विभाग की मानें तो 28 मार्च को नई दिल्ली में हल्की बारिश की गतिविधियां दिखाई देंगी.
उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, लखनऊ में भी आंशिकतौर पर बादल छाए रहेंगे. गाजियाबाद की बात करें तो यहां न्यूनतम तापमान 19 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहेगा. इसी के साथ, गाजियाबाद में भी आज आंशिकतौर पर बादल छाए रहेंगे. 28 मार्च को गाजियाबाद में भी बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी.
कैसी है आपके शहर की एयर क्वॉलिटी, यहां कीजिए चेक
अन्य राज्यों का हाल मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट की मानें तो आज सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. वहीं, पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में हल्की बारिश के साथ एक या दो मध्यम बारिश संभव है. इसी के साथ, पंजाब और केरल में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश संभव है. 27 मार्च को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में बारिश की तीव्रता बढ़ सकती है और ऊपरी इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










